Kangana Attacks Rahul: कंगना रनोट का राहुल गांधी पर तीखा वार, अस्थिरता और आतंक की साजिशों का लगाया आरोप

Kangana Attacks Rahul:  मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना ने राहुल गांधी पर देशविरोधी मानसिकता और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की साजिशों का आरोप लगाया। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में देश के लोकतांत्रिक ढांचे और चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा देश को शर्मसार करने वाले बयान देते हैं। वो सुबह आंखें मलते-मलते उठते हैं और कुछ भी पोस्ट कर देते हैं। उन्हें ये तक पता नहीं कि विश्व में लोकतंत्र की क्या दिशा है।” राहुल गांधी की X (ट्विटर) पोस्ट बनी विवाद की वजह दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में चुनावों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लिखा –”चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।”इसके साथ उन्होंने 36 सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वोटर डाटा में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। एक अन्य पोस्ट में राहुल ने लिखा, “Gen Z लोकतंत्र बचाएगा, संविधान की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा।” “राहुल की करतूतें नहीं रुकीं तो देश से निकाले जाएंगे” कंगना ने इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राहुल गांधी नेपाल मॉडल की बात करते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं कि वहां जनता ने वंशवाद को खत्म कर लोकतंत्र स्थापित किया है। अगर राहुल गांधी की ये करतूतें जारी रहीं तो उन्हें देश से बाहर निकालना पड़ेगा।”उन्होंने कहा कि राहुल पहले भी अमेरिका जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा चुके हैं। “ऐसी इंटरनेशनल साजिशों का हिस्सा बनना राष्ट्रविरोधी है,” कंगना ने जोड़ा। आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना राजनीतिक बयानबाजी के बीच कंगना कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर रही हैं। उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया और फिर लग वैली के दड़का गांव व मणिकर्ण घाटी के चील मोड़ पर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं।24 से 30 अगस्त के बीच भारी बारिश से कुल्लू में जबरदस्त तबाही हुई थी। अब सांसद के रूप में यह कंगना की पहली आपदा क्षेत्र की यात्रा है। कंगना रनोट और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग ने देश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उठते आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस विवाद के अगले अध्याय पर टिकी है। Read More: Jubeen Garg Death: बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन, असम और संगीत जगत में शोक की लहर

Kangana Attacks Rahul:  मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना ने राहुल गांधी पर देशविरोधी मानसिकता और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की साजिशों का आरोप लगाया।

ads
Adst

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में देश के लोकतांत्रिक ढांचे और चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा देश को शर्मसार करने वाले बयान देते हैं। वो सुबह आंखें मलते-मलते उठते हैं और कुछ भी पोस्ट कर देते हैं। उन्हें ये तक पता नहीं कि विश्व में लोकतंत्र की क्या दिशा है।”

Adst

राहुल गांधी की X (ट्विटर) पोस्ट बनी विवाद की वजह

दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में चुनावों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लिखा –”चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।”इसके साथ उन्होंने 36 सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वोटर डाटा में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। एक अन्य पोस्ट में राहुल ने लिखा, “Gen Z लोकतंत्र बचाएगा, संविधान की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा।”

“राहुल की करतूतें नहीं रुकीं तो देश से निकाले जाएंगे”

कंगना ने इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राहुल गांधी नेपाल मॉडल की बात करते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं कि वहां जनता ने वंशवाद को खत्म कर लोकतंत्र स्थापित किया है। अगर राहुल गांधी की ये करतूतें जारी रहीं तो उन्हें देश से बाहर निकालना पड़ेगा।”उन्होंने कहा कि राहुल पहले भी अमेरिका जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा चुके हैं। “ऐसी इंटरनेशनल साजिशों का हिस्सा बनना राष्ट्रविरोधी है,” कंगना ने जोड़ा।

आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना

राजनीतिक बयानबाजी के बीच कंगना कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर रही हैं। उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया और फिर लग वैली के दड़का गांव व मणिकर्ण घाटी के चील मोड़ पर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं।24 से 30 अगस्त के बीच भारी बारिश से कुल्लू में जबरदस्त तबाही हुई थी। अब सांसद के रूप में यह कंगना की पहली आपदा क्षेत्र की यात्रा है।

Adst

कंगना रनोट और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग ने देश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उठते आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस विवाद के अगले अध्याय पर टिकी है।

Read More: Jubeen Garg Death: बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन, असम और संगीत जगत में शोक की लहर

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst