Typhoon Ragasa : प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ भीषण चक्रवाती तूफान ‘रगासा’ इन दिनों पांच देशों—फिलीपींस, ताइवान, हांगकांग, वियतनाम और दक्षिणी चीन—में भारी तबाही मचा रहा है। यह कैटेगरी-5 का सुपर टाइफून है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 270 किमी/घंटा (170 मील/घंटा) तक पहुंच सकती है। फिलहाल यह 195 किमी/घंटा की गति से ताइवान को प्रभावित करने के बाद हांगकांग और दक्षिणी चीन की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

ताइवान में तबाही का मंजर
ताइवान में टाइफून रगासा ने लैंडफॉल कर भयंकर बारिश और तूफानी हवाओं के साथ कहर बरपाया। ह्वालिएन काउंटी में बैरियर झील के टूटने से बाढ़ आ गई, जिससे पुल ढह गए और हजारों घर जलमग्न हो गए। अब तक 14 लोगों की मौत और 124 लापता होने की पुष्टि हो चुकी है।

झील के टूटने से करीब 6 करोड़ टन पानी गुआंगफू टाउनशिप की ओर बह गया, जिससे 36,000 ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल जितनी बाढ़ आ गई। लगभग 8,500 लोगों ने ऊपरी मंजिलों पर जाकर ‘वर्टिकल इवैक्यूएशन’ किया। अब तक $500 मिलियन से अधिक का आर्थिक नुकसान हो चुका है और 70 सेमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
The International Space Station just flew right over the eye of Super Typhoon Ragasa.
Spectacular view from space. pic.twitter.com/vuRiySmkUD
— Nahel Belgherze (@WxNB_) September 22, 2025
फिलीपींस में शुरुआती कहर
टाइफून रगासा सबसे पहले फिलीपींस के उत्तरी लुजोन में कगायान प्रांत के पास पनुइतान द्वीप से टकराया। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वहां 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। हालांकि अब वहां स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन 3 लोगों की मौत और $100 मिलियन से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
Super #TyphoonRagasa, the world's most powerful tropical cyclone this year, lashed #HongKong with powerful winds and heavy rain. The city shut down, over 700 flights cancelled, and panic buying emptied supermarket shelves as people queued for hours, fearing shops would be closed… pic.twitter.com/YIUx2QNtIJ
— DD News (@DDNewslive) September 24, 2025
हांगकांग में अलर्ट, उड़ानें रद्द
अब तूफान का रुख हांगकांग की ओर है, जहां लैंडफॉल के दौरान 220 से 250 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने पहले ही 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद कर दिए हैं। करीब 70 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं और $1 बिलियन का संभावित नुकसान अनुमानित है।लोग अपने घरों को सुरक्षित करने के लिए रेत की बोरियों, खिड़की टेपिंग जैसे उपाय अपना रहे हैं।
🇨🇳 दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग में खतरा
हांगकांग के बाद तूफान रगासा का अगला पड़ाव चीन का ग्वांगडोंग प्रांत होगा। यहां भी स्कूल, कॉलेज, बैंक और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। नागरिकों को घरों से काम करने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
कैसे बना इतना ताकतवर तूफान?
रगासा की उत्पत्ति 17 सितंबर 2025 को माइक्रोनेशिया के याप द्वीप के पास कम दबाव वाले क्षेत्र से हुई थी। 18 सितंबर को जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने इसे ट्रॉपिकल स्टॉर्म ‘रगासा’ नाम दिया, जो जल्द ही कैटेगरी-5 टाइफून में बदल गया। जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी गति और तीव्रता में भारी इजाफा हुआ।
https://x.com/i/status/1970447051831025858
अलर्ट और सतर्कता की जरूरत
इन देशों में अब भी आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
Read More : Meta का नया AI-पावर्ड फीचर: अब Facebook Dating में मिलेगा परफेक्ट जोड़ी का सहारा










