Indian Cinemas Most Prolific : बॉलीवुड के गलियारों में हर साल नई फिल्में और नए चेहरे नजर आते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी चमक वक्त के साथ और भी तेज हो जाती है। IMDb की ताजा रिपोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि शाहरुख खान अब भी इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। ‘Indian Cinemas Most Prolific Headliners’ नाम की इस रिपोर्ट में पिछले 25 सालों (2000–2024) में IMDb की टॉप 130 फिल्मों में जगह बनाने वाले सितारों की रैंकिंग जारी की गई है। शाहरुख खान: बादशाह साबित हुए एक बार फिर IMDb की इस लिस्ट में शाहरुख खान नंबर 1 पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 25 सालों में IMDb की टॉप 130 फिल्मों में 20 फिल्में शाहरुख की हैं। यही नहीं, कई ऐसे साल भी रहे जब किंग खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, फिर भी वह IMDb की वीकली टॉप 10 पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में बने रहे। साल 2024 में भी शाहरुख हर हफ्ते IMDb की टॉप पॉपुलैरिटी चार्ट में दिखाई दिए हैं। आमिर और ऋतिक भी लिस्ट में टॉप पर शाहरुख के बाद इस लिस्ट में आमिर खान और ऋतिक रोशन का नाम आता है। दोनों की 11-11 फिल्में IMDb की टॉप 130 फिल्मों में शामिल हैं। यह इस बात का सबूत है कि कंटेंट और स्टार पावर का मेल इन सितारों को लंबे वक्त तक दर्शकों के दिलों में बनाए रखने में सफल रहा है। दीपिका पादुकोण बनीं टॉप एक्ट्रेस महिला सितारों की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने अपनी पहचान मजबूत की है। वे लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और 2024 की IMDb पॉपुलैरिटी रैंकिंग में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। उनका लगातार ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में दिखाई देना और हिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है। अमिताभ, अजय, प्रियंका और रानी भी शामिल अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी की 6-6 फिल्में लिस्ट में हैं। अजय देवगन 7 फिल्मों के साथ पांचवे पायदान पर हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 5-5 फिल्मों के साथ टॉप 130 में मौजूद हैं। उभरते सितारों की भी मौजूदगी 4 फिल्मों के साथ रणवीर सिंह, राजकुमार राव, विजय सेतुपति, श्रद्धा कपूर, रश्मिका मंदाना, और प्रभास जैसे नए जमाने के सितारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह दिखाता है कि आने वाले समय में ये नाम भी और ऊपर जा सकते हैं। IMDb की यह रिपोर्ट शाहरुख खान के करियर की लंबी उम्र और पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा सबूत है। जहां कुछ सितारे ट्रेंड बनकर आते हैं, वहीं शाहरुख जैसे सुपरस्टार दशकों तक दिलों पर राज करते हैं। यह रैंकिंग IMDB की जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक की वीकली ट्रेंड्स पर आधारित है, जो फैंस की लगातार दिलचस्पी और पसंद को दर्शाती है। Read More: Women’s World Cup 2025 IND-W vs SL-W: भारत ने श्रीलंका को 270 रन का लक्ष्य दिया, अमनजोत और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारियां
















