Bihar Elections 2025: लोकगायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव!

Bihar Elections 2025:  बिहार की लोकगायिका और मिथिला संस्कृति की पहचान बन चुकी मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। मंगलवार शाम को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री मैथिली ठाकुर की राजनीति में आने की अटकलें तब से लगाई जा रही थीं जब उन्होंने 5 अक्टूबर को बीजेपी के संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि “1995 में लालू राज के समय जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, अब वही परिवार की बेटी बदलते बिहार को देखकर लौटना चाहती है।” इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में मैथिली ठाकुर की बीजेपी जॉइनिंग की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं। अलीनगर से मिल सकता है टिकट जानकारी के मुताबिक, अलीनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी इस सीट से मैथिली ठाकुर को मैदान में उतार सकती है। दरभंगा जिले की यह सीट ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या के चलते राजनीतिक रूप से अहम मानी जाती है। मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और सोशल मीडिया प्रभाव को देखते हुए, बीजेपी उन्हें चुनावी प्रचार का चेहरा भी बना सकती है। मिथिला संस्कृति की प्रतीक मैथिली ठाकुर का नाम आज सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने क्लासिकल म्यूजिक में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे हिंदी, भोजपुरी, मैथिली सहित कई भाषाओं में गा चुकी हैं। उनके साथ उनके दो भाई भी संगीत में सक्रिय हैं और पूरा परिवार सोशल मीडिया पर अपने संगीत वीडियो के लिए प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनके फोलोअर्स हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि मैथिली का यह डिजिटल प्रभाव चुनाव में युवाओं और सांस्कृतिक वोटबैंक को जोड़ने में मदद करेगा। मैथिली ठाकुर का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मिथिलांचल रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अगर उन्हें अलीनगर से टिकट मिलता है, तो यह मुकाबला बिहार चुनाव 2025 में काफी दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी लोकगायिका की लोकप्रियता को भुनाकर क्षेत्रीय और सांस्कृतिक भावनाओं को जोड़ने की कोशिश में है। Read More :  Haryana ASI Suicide: हरियाणा में ASI की आत्महत्या से सनसनी, IPS अधिकारी पर लगाया मानसिक दबाव का आरोप

Bihar Elections 2025:  बिहार की लोकगायिका और मिथिला संस्कृति की पहचान बन चुकी मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। मंगलवार शाम को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 2025 विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी उन्हें अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।

ads

मैथिली ठाकुर की राजनीति में एंट्री

मैथिली ठाकुर की राजनीति में आने की अटकलें तब से लगाई जा रही थीं जब उन्होंने 5 अक्टूबर को बीजेपी के संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि “1995 में लालू राज के समय जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, अब वही परिवार की बेटी बदलते बिहार को देखकर लौटना चाहती है।” इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में मैथिली ठाकुर की बीजेपी जॉइनिंग की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं।

Adst

अलीनगर से मिल सकता है टिकट

जानकारी के मुताबिक, अलीनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी इस सीट से मैथिली ठाकुर को मैदान में उतार सकती है। दरभंगा जिले की यह सीट ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या के चलते राजनीतिक रूप से अहम मानी जाती है। मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और सोशल मीडिया प्रभाव को देखते हुए, बीजेपी उन्हें चुनावी प्रचार का चेहरा भी बना सकती है।

मिथिला संस्कृति की प्रतीक

मैथिली ठाकुर का नाम आज सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने क्लासिकल म्यूजिक में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे हिंदी, भोजपुरी, मैथिली सहित कई भाषाओं में गा चुकी हैं। उनके साथ उनके दो भाई भी संगीत में सक्रिय हैं और पूरा परिवार सोशल मीडिया पर अपने संगीत वीडियो के लिए प्रसिद्ध है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग

मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनके फोलोअर्स हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि मैथिली का यह डिजिटल प्रभाव चुनाव में युवाओं और सांस्कृतिक वोटबैंक को जोड़ने में मदद करेगा।

Adst

मैथिली ठाकुर का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मिथिलांचल रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अगर उन्हें अलीनगर से टिकट मिलता है, तो यह मुकाबला बिहार चुनाव 2025 में काफी दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी लोकगायिका की लोकप्रियता को भुनाकर क्षेत्रीय और सांस्कृतिक भावनाओं को जोड़ने की कोशिश में है।

Read More :  Haryana ASI Suicide: हरियाणा में ASI की आत्महत्या से सनसनी, IPS अधिकारी पर लगाया मानसिक दबाव का आरोप

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst