Mohammed Shami का Agarkar पर पलटवार, सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद शमी ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। टीम में चयन न होने और फिटनेस पर सवाल उठाए जाने के मुद्दे पर शमी ने साफ कहा कि सेलेक्शन और फिटनेस अपडेट देना उनका काम नहीं है।

ads

रणजी ट्रॉफी से पहले शमी का बड़ा बयान

शमी, जो वर्तमान में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल टीम के साथ खेल रहे हैं, ने ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा “मैंने पहले भी कहा है, सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। अगर मेरी फिटनेस में दिक्कत होती, तो मैं रणजी ट्रॉफी कैसे खेल रहा होता? मैंने चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और दलीप ट्रॉफी खेली है। मैं अच्छे टच में हूं।”

ads

सेलेक्टर पर साधा निशाना

दरअसल, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान करते हुए कहा था कि उन्हें शमी की फिटनेस की कोई जानकारी नहीं है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शमी ने कहा,“अगर मैं चार दिवसीय क्रिकेट खेल सकता हूं, तो मैं 50 ओवर का भी खेल सकता हूं। बात यह है कि फिटनेस अपडेट मांगना या देना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मेरा काम है एनसीए जाना, ट्रेनिंग करना और फिर मैदान पर उतरना। उन्होंने आगे यह भी कहा कि “यह सेलेक्टर्स की जिम्मेदारी है कि वे कहां से जानकारी लेते हैं। मुझे इस पर विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है।”

क्या फिट शमी को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है?

शमी की यह प्रतिक्रिया उन तमाम सवालों को जन्म देती है जो बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया और पारदर्शिता पर उठते रहे हैं। गौरतलब है कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और आईपीएल 2025 में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके, उन्हें लगातार टीम से बाहर रखा गया है।

चोट के बाद वापसी में लगातार संघर्ष

शमी को 2023 वर्ल्ड कप के बाद चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा था। हालांकि, उनकी वापसी शानदार रही थी। उन्होंने ना सिर्फ इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित किया है।मोहम्मद शमी का बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि टीम चयन को लेकर संचार की कमी और पारदर्शिता का अभाव है। एक सीनियर खिलाड़ी जो खुद को फिट बता रहा है और रणजी ट्रॉफी में खेल रहा है, उसे नजरअंदाज किया जाना कई सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

Read More: Kantara Chapter 1 पहली Kantara से कितनी आगे? जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.