Yoga Celebration : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए जिला-स्तरीय मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिला मुख्यालय में आयोजित योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम का आयोजन नामित मुख्य अतिथियों के परामर्श तथा आयुष विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण और सफल ढंग से संपन्न हो सके।

देखें सूची













