छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें चार साल तक शोषण और बाद में गर्भावस्था से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाई-बहन के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें चार साल तक शोषण और बाद में गर्भावस्था से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाई-बहन के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Sarguja Crime : सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक आदिवासी छात्रा के साथ युवक द्वारा चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2021 में अंबिकापुर आने के बाद उसकी मुलाकात खैरबार निवासी एजाज अहमद से हुई थी। युवक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर उसका लगातार दैहिक शोषण करता रहा। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब युवक उसे जुलाई 2022 में नावापारा स्थित अपने रिश्तेदार के घर ले गया और वहाँ उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

छात्रा का आरोप है कि एजाज अहमद ने उसे शादी का सपना दिखाकर करीब सात माह तक उसके साथ ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप में रखा। बाद में, घर में रहने का बहाना बनाकर वह अलग हो गया, लेकिन शादी का झांसा देकर उसका शोषण करना जारी रखा। इस शोषण का दौर तब और अधिक भयावह हो गया जब अगस्त 2025 में छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता के अनुसार, युवक अपनी बहन फरहा सबा के साथ उसके कमरे पर पहुँचा और उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया। हालाँकि, पीड़िता ने दवा थूक दी थी, लेकिन फरहा सबा द्वारा परिवार की सहमति से शादी कराने का भरोसा दिए जाने के बाद, उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात कराया गया।

गर्भपात के बाद जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो एजाज अहमद का असली चेहरा सामने आ गया। युवक ने धर्म का बहाना बनाकर विवाह करने से स्पष्ट इनकार कर दिया और पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा। छात्रा का कहना है कि आरोपी अब अक्सर नशे की हालत में उसके कमरे पर पहुँच जाता है और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। शादी के वादे से मुकरने के बाद अब आरोपी उसे अलग धर्म की बताकर अपमानित भी कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की बारीकी से जाँच की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और आदिवासी समुदाय की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक निर्दोष छात्रा के साथ हुए इस लंबे शारीरिक और मानसिक शोषण ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी और उसकी बहन की भूमिका की जाँच कर रही है। कानून की सख्ती अब इस बात पर निर्भर करेगी कि जाँच कितनी निष्पक्षता से पूरी की जाती है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
Koriya Crime : पत्नी पर अमानवीय अत्याचार का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
