Surajpur News : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव पलटी, 3 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Surajpur News : सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की नाव बांध में पलट गई, जिससे तीन लोग लापता हो गए। छह लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए पुलिस और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में लगभग रात 2 बजे कुल नौ ग्रामीण नाव से बांध में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद छह लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद ग्रामीण रात के समय बांध में गए थे। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Surajpur News : सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की नाव बांध में पलट गई, जिससे तीन लोग लापता हो गए। छह लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए पुलिस और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

ads

जानकारी के अनुसार, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में लगभग रात 2 बजे कुल नौ ग्रामीण नाव से बांध में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद छह लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए।

Adst

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के बावजूद ग्रामीण रात के समय बांध में गए थे। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst