Balrampur News : पत्नी पर अवैध संबंध का शक, सरई के डंडे से की हत्या; पति को उम्रकैद, 500 रुपये जुर्माना

Balrampur News : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की सरई के डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना वर्ष 2024 की है, जिसमें पुलिस की सशक्त विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोष सिद्ध मानते हुए यह फैसला सुनाया।

ads

अवैध संबंध के शक में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार ग्राम रकैया निवासी रामेश्वर उर्फ ठीरुहू को संदेह था कि उसकी पत्नी रामपतिया उसे उसकी मौसेरी बहन के साथ अवैध संबंध होने का शक करती है। इसी बात को लेकर 15 सितंबर 2024 की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने सरई के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Adst

रात में खुद पहुंचकर दी घटना की जानकारी

घटना के बाद आरोपी रात में गांव के ही जंगू राम के घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने की बात बताई। सूचना मिलने पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

डंडा और कपड़े किए गए थे जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरई का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 16 सितंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी शंकरगढ़ निरीक्षक जितेंद्र सोनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी की। सभी साक्ष्य एकत्र कर 17 अक्टूबर 2024 को अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सत्र न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद

जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज हेमंत सराफ ने 2 जुलाई 2026 को फैसला सुनाते हुए आरोपी रामेश्वर उर्फ ठीरुहू (26 वर्ष), निवासी ग्राम रकैया, थाना शंकरगढ़ को हत्या का दोषी ठहराया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास तथा 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.