Surguja Police : सरगुजा पुलिस की विवेचना होगी हाईटेक, 102 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल

Surguja Police : सरगुजा पुलिस अब अपराधों की जांच में आधुनिक तकनीक का अधिक प्रभावी उपयोग करेगी। विवेचना को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर ने जिले के 102 विवेचकों को उच्च तकनीकी क्षमता वाले सैमसंग स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए हैं। इन मोबाइलों के माध्यम से अब घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन, फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग और ई-साक्ष्य आधारित जांच को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 102 विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल वितरित किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ASUMP Scheme 2025-26 (Modern/Special Plan) के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए इन स्मार्ट मोबाइलों का उद्देश्य नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘ई-साक्ष्य’ का त्वरित, सुरक्षित और मानकीकृत संकलन सुनिश्चित करना है। अब विवेचक घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से फोटो, ऑडियो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर उन्हें सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड कर सकेंगे, जिससे जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। मोबाइल वितरण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग से विवेचना अधिक प्रभावी, सटीक और समयबद्ध होगी। उन्होंने विवेचकों से इन उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर जांच प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। पुलिस विभाग के अनुसार, यह केवल पहला चरण है। आने वाले दिनों में विवेचकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल रिपोर्टिंग और डेटा सुरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, तकनीकी सहायता और डेटा सुरक्षा मानकों के पालन के लिए मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

Surguja Police : सरगुजा पुलिस अब अपराधों की जांच में आधुनिक तकनीक का अधिक प्रभावी उपयोग करेगी। विवेचना को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर ने जिले के 102 विवेचकों को उच्च तकनीकी क्षमता वाले सैमसंग स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए हैं। इन मोबाइलों के माध्यम से अब घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन, फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग और ई-साक्ष्य आधारित जांच को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा।

ads
Adst

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 102 विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल वितरित किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Adst

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ASUMP Scheme 2025-26 (Modern/Special Plan) के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए इन स्मार्ट मोबाइलों का उद्देश्य नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘ई-साक्ष्य’ का त्वरित, सुरक्षित और मानकीकृत संकलन सुनिश्चित करना है। अब विवेचक घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से फोटो, ऑडियो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर उन्हें सुरक्षित रूप से रिकॉर्ड कर सकेंगे, जिससे जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

मोबाइल वितरण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग से विवेचना अधिक प्रभावी, सटीक और समयबद्ध होगी। उन्होंने विवेचकों से इन उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर जांच प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह केवल पहला चरण है। आने वाले दिनों में विवेचकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ई-साक्ष्य संकलन, डिजिटल रिपोर्टिंग और डेटा सुरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, तकनीकी सहायता और डेटा सुरक्षा मानकों के पालन के लिए मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst