मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ नलखेड़ा अपनी अनोखी धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां भक्तों को प्रसाद के रूप में पवित्र मिट्टी दी जाती है, जिसे विशेष आस्था से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा से ग्रहण की गई यह मिट्टी शुभ फल और देवी कृपा का प्रतीक मानी जाती है। आखिर इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और इसका धार्मिक महत्व क्या है, जानिए पूरी जानकारी।

















