Ambikapur News : बस्ती में घुसा जंगली बंदर, 5 माह के मासूम को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, परिजनों ने ड्रम से निकाल बचाई बच्चे की जान

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली बंदर अचानक बस्ती के अंदर घुस आया और जमकर उत्पात मचाने लगा। बंदर के डर से ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। इसी दौरान बंदर ने घर के अंदर पालने में सो रहे महज 5 माह के मासूम बच्चे को उठा लिया और उसे पानी से भरे ड्रम में डालकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

ads

पालने में सो रहा था 5 माह का मासूम

जानकारी के अनुसार, घटना 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम रजपुरी कला निवासी सुदर्शन प्रजापति का करीब 5 माह का बच्चा त्रिशिका प्रजापति घर के अंदर पालने में सो रहा था। इसी दौरान जंगली बंदर घर में घुस गया और बच्चे को उठाकर पानी से भरे नील ड्रम में डाल दिया।

Adst

परिजनों ने ड्रम से बाहर निकाला

बंदर के इस हमले के बाद परिजन घबरा गए। उन्होंने किसी तरह बच्चे को पानी से भरे ड्रम से बाहर निकाला। मासूम की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उसे उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

लखनपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।

बस्ती में बंदर के उत्पात से दहशत

घटना के बाद ग्राम रजपुरी कला में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली बंदर के अचानक बस्ती में घुसने से लोग भयभीत हो गए थे। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के बढ़ते मूवमेंट और मानव-बंदर संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.