Today Weather : देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वी भारत में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा
अगले 24 घंटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों के लिए मौसम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तरी पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण भी मौसम को प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 अगस्त को कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में तेज बारिश और हवाओं का असर
बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
झारखंड में कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
झारखंड में जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी मौसम रहेगा खराब
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश तथा तेज हवाओं की संभावना है। कोलकाता में तापमान 31 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में भी तेज बारिश और आंधी आ सकती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर
राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, नीमच और इंदौर में भी बारिश-आंधी का असर दिख सकता है।
किसानों और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
तेज हवाओं, भारी बारिश और संभावित ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लगातार बारिश से कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की जरूरत है।
Read More : Sunlight Benefits : धूप लेने का सही समय कौन सा? सुबह और शाम की रोशनी में जानें अंतर