Balrampur News : मुर्गा बनाने की बात पर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

बलरामपुर के शंकरगढ़ में मामूली विवाद पर पति ने पत्नी के सिर और पेट पर लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति रमेश कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Balrampur News : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुर्गा बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर और पेट में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सरई लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।

ads
Adst

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ (लालदरा) में रहने वाली दुखनी बाई अपने पति रमेश कोरवा के साथ रहती थी। घटना से एक दिन पहले दोनों ने हड़िया शराब बनाकर पी थी। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रमेश ने दुखनी से मुर्गा बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

Adst

विवाद बढ़ने पर रमेश ने गुस्से में दुखनी के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से उसके सिर तथा पेट पर कई वार कर दिए। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया।

कमरे में मिली महिला की लाश

घटना की जानकारी मिलने पर मृतिका के पिता सोमारू साय लालदरा पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर कमरे में अपनी बेटी दुखनी बाई को मृत अवस्था में देखा। महिला के सिर और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग इंटीमेशन दर्ज किया और अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध कायम कर जांच शुरू की।

Adst

एफएसएल की मौजूदगी में जांच

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रमेश कोरवा की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दुखनी के मुर्गा नहीं बनाने और इसी बात को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर उसने लकड़ी के डंडे से उसके सिर और पेट पर वार किया था।

वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया सरई लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी रमेश कोरवा पिता टिमला, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोकापाठ (लालदरा), थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को 30 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक बसंत एक्का, आरक्षक बबलु बेक सहित थाना शंकरगढ़ पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst