IMD Weather Alert : देश में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन कई राज्यों में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम, भारी बारिश का खतरा
बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी अंदरूनी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना में 24 और 25 सितंबर को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश और तेज हवाएं
राजधानी दिल्ली में 24 सितंबर की शाम से 26 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और सोनभद्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार और झारखंड में भी मौसम रहेगा खराब
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। सिवान, पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, सुपौल और अररिया जैसे जिलों में मौसम प्रभावित हो सकता है। झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, दुमका, हजारीबाग और गिरिडीह सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार सहित कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात की आशंका
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, कालिम्पोंग और हावड़ा में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज आंधी के साथ बारिश
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा और दुर्ग में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। ओडिशा के गजपति, गंजाम, कोरापुट, कालाहांडी, मलकानगिरी, पुरी और भुवनेश्वर में भी मौसम खराब रह सकता है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली, अल्लूरी सीताराम राजू, पूर्वी गोदावरी, एलुरु, श्रीकाकुलम और विजयनगरम में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। तेलंगाना में 24 और 25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में जाने वाले मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम खराब होने की स्थिति में किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वालों को स्थानीय मौसम अपडेट लेते रहने की जरूरत है। तेज हवा, बिजली और भारी बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभे तथा कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
Read More : Anant Chaturdashi 2026 : पूजा में चाहिए ये सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट और नियम