Ambikapur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरगुजा जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है।
जारी पत्र में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी की सूची को प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची भी संलग्न कर भेजी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि स्वीकृत पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए संगठन के कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के बाद अब सरगुजा जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

















