Manas Singing Competition : महिला मानस गायन प्रतियोगिता में आंजोरपुर की प्रज्ञा मानस मंडली प्रथम

अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में विजयादशमी महोत्सव 2026 की महिला मानस गायन प्रतियोगिता में आंजोरपुर की प्रज्ञा मानस मंडली प्रथम रही। 14 अक्टूबर को पुरुष मानस प्रतियोगिता और राम रूप सज्जा का आयोजन होगा।

Manas Singing Competition : रामचरितमानस की चौपाइयों और भक्ति गीतों से मंगलवार को कलाकेंद्र मैदान भक्तिमय हो उठा। विजयादशमी महोत्सव 2026 के तहत आयोजित संभाग स्तरीय महिला मानस गायन प्रतियोगिता में प्रज्ञा मानस मंडली, आंजोरपुर ने 79 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। माँ शारदा मानस मंडली, बतरा 76 अंकों के साथ दूसरे और कौशलेन्द्र मानस मंडली, रामानुजनगर 75 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

ads

सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार, मां भगवती के नौ स्वरूपों और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रतियोगिता के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Adst

भक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिला मानस मंडलियों ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत पर रामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों का भावपूर्ण गायन किया। शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त निर्णायक पूर्णिमा पटेल और दिनेश कुमार मिश्र के मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।

अन्य प्रतिभागियों में माँ संतोषी दुर्गा मानस मंडली, पिपरा, ज्योति मानस मंडली, खरवत, माँ शारदा मानस मंडली, उदयपुर, माँ कामेश्वरी मानस मंडली, गिरजाही और शिव मानस मंडली, लटमा शामिल रहीं। सभी मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की सराहना प्राप्त की।

Adst

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य और पार्षदगण उपस्थित रहे। सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, महासचिव मधुसूदन शुक्ला, पीयूष त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह टुटेजा और वीर सोनी ने संयुक्त रूप से किया।

14 को पुरुष मानस मंडलियों की स्पर्धा

महोत्सव के दूसरे दिन, बुधवार 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कलाकेंद्र मैदान में संभाग स्तरीय पुरुष मानस मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही बच्चों के लिए राम रूप सज्जा प्रतियोगिता भी होगी। आयोजक समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst