अंबिकापुर जा रहा तेल टैंकर डांडगांव में अचानक 200 मीटर पीछे लुढ़ककर होटल में घुस गया। बुलेट मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे दबी, आग लगने का खतरा टला। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
अंबिकापुर जा रहा तेल टैंकर डांडगांव में अचानक 200 मीटर पीछे लुढ़ककर होटल में घुस गया। बुलेट मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे दबी, आग लगने का खतरा टला। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

Ambikapur News : सड़क किनारे नाश्ते के लिए रुका तेल टैंकर अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा और करीब 200 मीटर तक बढ़ते हुए दूसरे होटल में जा घुसा। इस दौरान होटल में नाश्ता कर रहे एक ग्राहक की बुलेट मोटरसाइकिल टैंकर के नीचे दब गई। गनीमत रही कि पास में जल रहे भट्ठे तक पहुंचने के बावजूद टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ग्राम डांडगांव में रविवार को दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा तेल टैंकर ग्राम डांडगांव में सड़क किनारे स्थित एक होटल के पास रुका था। चालक होटल में नाश्ता करने गया था। इसी दौरान टैंकर अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। देखते ही देखते टैंकर करीब 200 मीटर पीछे पहुंच गया और अतुल के भट्ठे में जा घुसा।


इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर की चपेट में होटल में नाश्ता कर रहे एक ग्राहक की बुलेट मोटरसाइकिल आ गई, जो उसके नीचे दब गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
हादसे की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई, क्योंकि टैंकर पीछे की ओर बढ़ते हुए होटल के जलते हुए भट्ठे तक पहुंच गया था। ऐसे में आग लगने की आशंका से लोग चिंतित हो उठे। हालांकि, राहत की बात रही कि टैंकर में आग नहीं लगी और कोई बड़ी आगजनी नहीं हुई।

संभावित खतरे को देखते हुए होटल के मिस्त्री ने दोनों भट्ठों पर पानी डालकर आग बुझा दी, ताकि किसी तरह की अनहोनी की आशंका को कम किया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। संभावित खतरे को देखते हुए अदाणी कोल माइंस की फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया।
एहतियात के तौर पर टैंकर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित की गई, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हादसे के बाद मौके पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। टैंकर के पीछे की ओर लुढ़कने के कारणों और वाहन को सुरक्षित हटाने की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
