Indonesia wedding news: क्या प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता? इंडोनेशिया में एक अजीबोगरीब शादी ने इस सवाल को एक नई दिशा दे दी है। यहां 74 साल के एक बुजुर्ग की शादी 24 साल की युवती से हुई, लेकिन इस विवाह ने ‘प्रेम कहानी’ से ज्यादा ‘स्कैम’ का रूप ले लिया है। दूल्हे पर आरोप है कि उसने दुल्हन को शादी के लिए ₹1.6 करोड़ (भारतीय करेंसी में) की भारी-भरकम राशि बतौर ‘घूस’ दी और फिर शादी की पार्टी के बाद फोटोग्राफर को पेमेंट किए बिना ही वह ‘गायब’ हो गया।
मामला इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के पैकिटन रीजेंसी का है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर को एक भव्य समारोह में 74 वर्षीय टरमन ने 24 साल की शेला एरिका से शादी की। इस शादी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब दूल्हे ने दुल्हन को ‘दुल्हन की कीमत’ (Bride Price) के तौर पर तीन अरब इंडोनेशियाई रुपये (लगभग ₹1.6 करोड़) का चेक सार्वजनिक रूप से दिया। ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में दूल्हे को चेक देते हुए दिखाया गया, जिसके बाद मेहमान खुशी से झूम उठे थे।इतना ही नहीं, दूल्हे ने कथित तौर पर मेहमानों से गिफ्ट लेने के बजाय, उन्हें ही ₹100,000 (लगभग ₹500) नकद दिए।
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब शादी को कवर कर रही फोटोग्राफी कंपनी ने नवविवाहित जोड़े पर गंभीर आरोप लगाए। कंपनी ने दावा किया कि पार्टी के तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन उन्हें पेमेंट किए बिना ही चले गए और तुरंत अपने फोन नंबर बंद कर दिए।
इसके बाद ऑनलाइन अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कुछ अफवाहों में यह भी आरोप लगाया गया कि दूल्हा न केवल कई लोगों को पेमेंट करने में विफल रहा, बल्कि दुल्हन के परिवार की मोटरसाइकिल लेकर भी भाग गया। कुछ लोगों ने यह अनुमान भी लगाया कि दुल्हन को दिया गया तीन अरब रुपये का चेक फर्जी था।
मामला बढ़ने और ऑनलाइन विवाद तेज होने के बाद दूल्हे टरमन ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उसने दृढ़ता से उन सभी अफवाहों का खंडन किया, जिनमें उसके भागने और अपनी नई पत्नी को छोड़ने की बात कही गई थी।
टरमन ने पुष्टि की कि उसने दुल्हन के लिए जो पैसा दिया था, वह वास्तविक था और चेक इंडोनेशिया के प्रतिष्ठित बैंक सेंट्रल एशिया (बीसीए) से आया था। उसने जोर देकर कहा: “मैंने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा, हम अभी भी साथ हैं।”
हालांकि, फोटोग्राफी कंपनी को पेमेंट न करने और शादी के तुरंत बाद अचानक गायब होने के कारण यह मामला अभी भी जांच के दायरे में है और पूरे इंडोनेशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More : Diwali 2025: देशभर में ‘प्रकाश पर्व’ की धूम, पीएम मोदी और भारतीय सेना ने दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…
IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…
This website uses cookies.