अपराध

Elderly Injustice: 95 साल के बुजुर्ग पर ‘दबंगई’ का आरोप! न्याय के लिए चारपाई पर लादकर तहसील पहुंचे परिजन,

Elderly Injustice: यूपी के कौशांबी जिले में मंगलवार को चायल तहसील में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक 95 वर्षीय बुजुर्ग पर दबंगई का आरोप लगा था। आरोप पड़ोसियों ने लगाया था, लेकिन जब बुजुर्ग को पेशी के लिए तहसील लाया गया तो नजारा देखकर मजिस्ट्रेट से लेकर वकीलों तक के होश उड़ गए।

चारपाई पर बिठाकर तहसील पहुंचे परिजन

दरअसल, बुजुर्ग जगपत सिंह पर उनके पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि वे निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं और दबंगई दिखा रहे हैं। मामला समाधान दिवस के तहत अधिकारियों के पास पहुंचा। जैसे ही जगपत सिंह के बेटे करन सिंह को यह बात पता चली, तो उन्होंने सच्चाई दिखाने की ठान ली।मंगलवार को वे अपनी पत्नी शकुंतला देवी, बेटे सौरभ और बेटी निशि के साथ अपने 95 साल के पिता को चारपाई सहित कंधे पर उठाकर चायल तहसील पहुंच गए।

तहसील में मचा हड़कंप

जैसे ही परिवार चारपाई उठाए तहसील परिसर में पहुंचा, वहां मौजूद लोग पहले तो चौंक गए। कुछ लोगों ने सोचा कि शायद कोई मरीज गलती से अस्पताल की जगह तहसील पहुंच गया है। लेकिन जब पूरा मामला समझ में आया तो हर कोई दंग रह गया। तहसील में मौजूद मजिस्ट्रेट और वकील भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

“पिता इतने लाचार हैं कि पानी तक नहीं पी सकते”

बुजुर्ग के बेटे करन सिंह ने बताया कि उनके पिता जगपत सिंह पिछले कई सालों से बीमार और बिस्तर पर लाचार हैं। उम्र के इस पड़ाव में वे उठने-बैठने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता पर कभी कोई मुकदमा या चालान तक नहीं हुआ, लेकिन गांव के कुछ लोगों — शुभम सिंह, भगत सिंह और मोतीलाल  ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें दबंग साबित करने की कोशिश की है।करन सिंह ने कहा, “हम उन्हें चारपाई पर लेकर आए हैं ताकि अफसर खुद देख सकें कि इतने लाचार बुजुर्ग दबंगई कैसे कर सकते हैं। सच्चाई यही है कि हमारे पिता पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं।”

अधिकारियों ने की जांच शुरू

घटना के बाद तहसील परिसर में मौजूद अफसरों ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति का सत्यापन करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। वहीं, बुजुर्ग को देख कर मौजूद लोगों ने भी परिवार की तारीफ की और कहा कि यह उदाहरण है कि कैसे झूठे आरोपों से किसी की प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है।

Read More: Chhath Tragedy: छठ की खुशियां मातम में बदलीं: डॉक्टर दंपती का 19 वर्षीय बेटा फंदे से लटका मिला, घर में पसरा सन्नाटा

Thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

3 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

3 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

3 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

4 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

5 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

5 hours ago

This website uses cookies.