ताज़ा खबर

Brazilian Model Voter: 25 लाख वोट चोरी के दावे में ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र, जानिए कौन है ये महिला

Brazilian Model Voter: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार (5 नवंबर) को एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि हरियाणा की वोटिंग लिस्ट में करीब 25 लाख फर्जी वोटर शामिल हैं, जो चुनाव की निष्पक्षता पर गहरा संदेह पैदा करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई साधारण गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक “संगठित वोट चोरी” है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कुल 2 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से लगभग 12.5 प्रतिशत वोटर फर्जी पाए गए।

राहुल का दावा – ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट डाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाते हुए कहा कि इस महिला के नाम से 22 बार मतदान किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि “एक विदेशी महिला का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे शामिल हुआ और वह अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट कैसे डाल सकती है?”

हालांकि बाद में पता चला कि जिस फोटो को राहुल ने उदाहरण के रूप में पेश किया, वह वास्तव में ब्राजील के फोटोग्राफर मैथ्यूज फेरारो (Matheus Ferroro) द्वारा क्लिक की गई थी। यह फोटो Unsplash और Pexels जैसी वेबसाइटों पर फोटोग्राफर की प्रोफाइल में पहले से उपलब्ध है।

“फर्जी नामों से बदला गया चुनावी परिणाम”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फर्जी फोटो और नामों के जरिए वोटिंग प्रक्रिया में हेरफेर की गई और इसी वजह से कांग्रेस की संभावित जीत को हार में बदला गया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी नेताओं ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों जगहों पर वोट डाले।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि “दालचंद यूपी के मंत्री के साथ बैठते हैं, उनके बेटे यशवीर ने हरियाणा में भी वोट डाला।” राहुल ने यह भी बताया कि कई फर्जी मतदाताओं के पिता के नाम बदल दिए गए ताकि उन्हें असली वोटर दिखाया जा सके।

राहुल बोले – Gen Z को समझना होगा खतरा

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं और Gen Z मतदाताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राज्य का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को हिला देने वाला मुद्दा है। “यह युवाओं के भविष्य और उनके वोट के अधिकार की चोरी है,” राहुल ने कहा।

चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट के खिलाफ अब तक कोई औपचारिक आपत्ति या शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आयोग ने कहा कि अगर किसी पार्टी को मतदाता सूची में गड़बड़ी लगती है, तो उसे समय रहते आधिकारिक आपत्ति दर्ज करनी चाहिए थी।

राजनीतिक हलचल तेज

राहुल गांधी के इन गंभीर आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस इसे “लोकतंत्र की चोरी” बता रही है, जबकि बीजेपी इसे “फर्जी कहानी और ध्यान भटकाने की रणनीति” कह रही है।अब सबकी नजरें इस पर हैं कि चुनाव आयोग इस विवाद पर औपचारिक जवाब कब और कैसे देता है।

Read More: Kiren Rijiju Reply: राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार: रिजिजू बोले, “Gen Z को भड़काना चाहते हैं राहुल”

Thetarget365

Recent Posts

US Iran Warning : ‘अगर डील नहीं की तो और तेज होगा हमला’, ईरान को अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी

US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…

8 hours ago

PBKS vs GT : कूपर कोनोली के धमाकेदार डेब्यू से पंजाब की जीत, गुजरात टाइटंस को मिली रोमांचक हार

PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…

8 hours ago

African Swine Fever : सूअरों की जान बचाने छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा धमाका, पहली बार शुरू हुआ यह काम

African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…

8 hours ago

IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंका लीग इतिहास का सबसे लंबा ओवर, बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

8 hours ago

Korba Ghar Wapsi : कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कार, 583 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म

Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…

10 hours ago

This website uses cookies.