अख्तर हुसैन की याद में शोक सभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

अंबिकापुर। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने बुधवार को स्व. मो. अख्तर हुसैन की याद में एक शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। मृदुभाषी और सरल स्वभाव के अख्तर हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के संगठन महामंत्री थे।

30 जनवरी को 53 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन ब्रेन ट्यूमर के कारण हो गया था। विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी इस बीमारी का पता चला था। उसके बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम और मेकाहारा, रायपुर में हो रहा था। बीमारी का पता चलने के मात्र 2 माह के अंदर उनका निधन हो गया। संगठन महामंत्री के तौर पर पार्टी में उनकी सक्रियता के सभी कायल थे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच में बेहतर तालमेल के साथ काम करने वाले व्यक्ति के रुप में जाने जाते थे। शोकसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता जो उनके स्कूली मित्र भी थे ने कहा कि उन्होंने न केवल एक अच्छे दोस्त बल्कि भाई को खो दिया है। शफी अहमद ने सभा में कहा कि उनके निधन से संगठन में उनके जैसे एक कार्यकर्ता की जो कमी हुई है उस रिक्तता की भरपाई बहुत ही कठिन है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि स्व. अख्तर का निधन न केवल संगठन बल्कि उनके लिए निजि क्षति है। शोक सभा के दौरान स्व. अख्तर हुसैन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी याद में 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया। इस दौरान बालकृष्ण पाठक, डा प्रेमसाय सिंह, पवन अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, श्रीमति मधु सिंह, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, बलराम यादव, शैलेन्द्र सिंह, मो. इस्लाम, सीमा सोनी, दुर्गेश गुप्ता, मो. नुरुल अमीन, राम विनय सिंह, संजय विश्वकर्मा, गीता प्रजापति, गीता रजक, अनिल सिंह, जमील खान, कलीम अंसारी, काजू खान, निखिल विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, राजनीश सिंह, विकास केशरी, शकीला सिद्धकी, चंद्र प्रकाश सिंह, अविनाश कुमार, आतिश शुक्ला, अमित सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT Qualifier 1: वो 3 गेंदें जहां गुजरात ने घुटने टेक दिए! बेंगलुरू ने कटाया फाइनल का टिकट!

RCB vs GT Qualifier 1:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर…

3 hours ago

France Crime : 487 पुरुषों के बाद गिनती भूली पीड़ित, कोर्ट ने दोषी को दी खौफनाक सजा

France Crime : फ्रांस की एक अदालत ने 51 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गिलौम बुची…

3 hours ago

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के गिर जंगल में आठ शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस का बढ़ा खतरा

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…

5 hours ago

Kashmir Ladakh Integral Part : चीन-पाक के साझा बयान पर भारत की खरी-खरी, कश्मीर-लद्दाख को बताया अभिन्न अंग

Kashmir Ladakh Integral Part :  भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…

6 hours ago

Pendra Murder Case : पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Pendra Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…

6 hours ago

This website uses cookies.