पहली बार मतदान कर वापस लौट रही युवती की गाज गिरने से मौत, मां और भाई झुलसे

अंबिकापुर (thetarget365)। लुंड्रा विधानसभा के लमगांव क्षेत्र के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर वापस लौट युवती पर गाज गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। भाई एवं मां भी गाज की चपेट में आने से झुलस गए। तत्काल युवती को अंबिकापुर मिशन अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय कबूतरी दास कोट मतदान केंद्र में पहली बार मतदान के लिए पहुंची हुई थी। दोपहर 3 बजे वह अपने भाई प्रकाश दास एवं मां थुरी बाई के साथ मतदान कर केंद्र से वापस घर लौट रही थी। तभी अचानक मौसम खराब होने और बारिश होने पर तीनों एक स्थान पर रूक गए थे। जहां परिवार रुका था, उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से तीनों झुलस गए। तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से तीनों घायलों को मिशन अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से झुलसी कबूतरी दास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। कबूतरी के भाई प्रकाश एवं मां थुरी बाई खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

4 hours ago

This website uses cookies.