Thetarget365

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अंबिकापुर में भव्य शोभायात्रा

समाज की सक्रियता बढ़ाने के लिए 14 जोन प्रभारी नियुक्त

समाज में चुनाव प्रक्रिया जारी, परशुराम जन्मोत्सव के बाद नई कार्यकारिणी बनेगी

अंबिकापुर @thetarget365 भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 30 अप्रैल को सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज अंबिकापुर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अप्रैल सुबह 9 बजे से 24 प्रहर संगीतमय श्रीरामचरित्र मानस अखण्ड रामायण के साथ होगी।

शाम 4 बजे से भगवान श्री परशुराम का पंचामृत से महाभिषेक, विशेष पूजन व आरती होगी। 30 अप्रैल को अखण्ड के पश्चात सामूहिक हवन आरती होगी। तैयारी को लेकर सोमवार शाम बौरीपारा के परशुराम मंदिर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा शाम 4 बजे से गांधी चौक के पास दुर्गा मंदिर से शुरू होगी। शोभायात्रा के शाम 7 बजे परशुराम मंदिर पहुंचने के बाद भगवान परशुराम का विशेष पूजन, महाआरती व भण्डारा के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा में शामिल होने के लिए शहर के सभी ब्राह्मण परिवार से अपने-अपने गाड़ी के साथ शामिल होने का आह्वान किया है। खासबात यह है कि समाज में चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है।

परशुराम जन्मोत्सव के बाद प्रक्रिया पूरी होगी और नए कार्यकारिणी बनेंगे। इस साल भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सक्रिय हैं। समाज के पूर्व संयोजक राजेश तिवारी को जन्मोत्सव शोभायात्रा कार्यक्रम के लिए मुख्य संयोजक बनाया गया है।

समाज की सक्रियता बढ़ाने 14 जोन प्रभारी नियुक्त किए नगर के सभी वार्डों में सक्रिय भागीदारी के लिए 14 जोन में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। समाज की सक्रियता बढ़ाने के लिए सभी वार्डों में मोहल्ला बैठक शुरू किया गया है। बैठक में अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय, विकास पाण्डेय, दीनानाथ तिवारी, राजेश तिवारी, विनोद तिवारी, ऋषि पाण्डेय, सतीश तिवारी, अनुज दुबे, सतीश दुबे, मनोज तिवारी, कंचन दुबे, अनिल पाण्डेय व अन्य सदस्य शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

44 minutes ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

9 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

9 hours ago

This website uses cookies.