Oplus_131072
उदयपुर (सरगुजा)। रविवार को दोपहर दो बजे से उदयपुर नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हिन्दु युवा सेना और युवा मित्र मंडली के तत्वाधान में आयोजित किया गया। नगर सहित ब्लॉक के विभिन्न गांवों के हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुये। यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण जबलपुर से आए सचिन द्वारा हनुमान जी की झांकी, तथा अंबिकापुर से आए मोनू एवं साथी के द्वारा शिव तांडव, अघोरी डांस और भस्म की होली रही। शोभा यात्रा जिस गली से गुजरा लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया, झांकी में श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी का रूप धरे बच्चों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। महिलाओं की टोली जय श्रीराम लिखी हुई 31 मीटर लंबी चुनरी के साथ यात्रा में शामिल रही। शैला नृत्य दल द्वारा भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही थी। यात्रा के बीच-बीच में अत्याधुनिक तरीके से अबीर गुलाल और पेपर शाट का बौछार किया जा रहा था।
यात्रा शिव मंदिर से होते हुये सबसे पहले जनपद की ओर गई वापस बस स्टैंड से सेन्ट्रल बैंक तक गई, फिर नगर भ्रमण कर शिव मंदिर आकर यात्रा का समापन किया गया। रात साढ़े आठ बजे करीब शिव मंदिर के समीप हजारों लोगों की उपस्थिति में गोल घेरे के बीच अंबिकापुर से आए मोनू एवं साथी द्वारा शिव तांडव और भस्म की होली की जबरदस्त प्रस्तुति दी गई वहां मौजूद हर शख्स उनके प्रस्तुति को देखकर भौचक्के रह गये। तालियों की गड़गडाहट और जय श्रीराम के नारों से पूरा आकाश गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम के पश्चात् व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने सफल आयोजन के लिए हिन्दू युवा सेना और युवा मित्र मंडली के सदस्यों को बधाई दी।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.