Thetarget365

परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विभिन्न समाज व संगठनों ने किया शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा से स्वागत

परशुराम मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, भंडारा में भी उमड़े लोग

अंबिकापुर @thetarget365 भगवान परशुराम जयंती पर नगर में भव्य व अभूतपूर्व शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली। बड़ी संख्या में विप्र महिला-पुरुष पारंपरिक परिधान में निकले। ब्राह्मण युवा महासभा ने मोटर सायकल रैली निकाली। बाजे-गाजे से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। देर शाम शोभायात्रा मुख्य मार्ग होते हुए रामानुजगंज रोड स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। इसके पूर्व सर्वब्राह्मण समाज द्वारा शिव परिवार व भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। रामानुजगंज रोड स्थित परशुराम मंदिर में कई दिनों से परशुराम जयंती मनाने की तैयारी चल रही थी।

बुधवार को परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम चार बजे निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के गांधी चौक से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए स्कूल रोड से लरंगसाय चौक होते हुए देर शाम केनाबांध स्थित मंदिर प्रांगण पहुंची जहां विप्र महिलाओं ने आरती की। जगह-जगह शोभायात्रा का विभिन्न समाज व संगठन के लोगों ने स्वागत किया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विप्र समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के संयोजक राजेश तिवारी, वरिष्ठ सदस्य आरएन अवस्थी, पार्षद आलोक दुबे, अनुज दुबे, बच्चू तिवारी, सुनील दुबे, देवेश शुक्ला, डॉक्टर सीके मिश्रा, डॉ. प्रशांत शर्मा, अधिवक्ता अशोक दुबे, विजय तिवारी, पार्षद विकास पांडेय, राकेश तिवारी, पार्षद कमलेश तिवारी, विपिन पांडेय छोटू, वेदांत तिवारी, सतीश तिवारी, सर्वजीत पाठक, विश्वास तिवारी, नीरज शुक्ला, स्वर्णिम शुक्ला,विकल झा, इति चतुर्वेदी, रेणुका शुक्ला, माधुरी दुबे,मीना शुक्ला, वसुधा तिवारी, शकुंतला पांडेय, अनुभा डबराल, ज्योति द्विवेदी, स्मिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज की महिलाएं, पुरुष शामिल रहे।

परशुराम मंदिर में एक दिन पूर्व अखंड रामायण पाठ आरंभ हुआ था जिसका समापन दूसरे दिन हुआ। मंदिर में आयोजित समस्त धार्मिक कार्यक्रम मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र उपाध्याय ने संपन्न कराया।

विधायक राजेश अग्रवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी हुए शामिल

सर्व ब्राह्मण समाज के शोभायात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। गांधी चौक से हुए विप्र समाज के लोगों के साथ शोभायात्रा में निकले। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद भी शोभा यात्रा में शामिल होकर अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती की बधाई दी। विभिन्न समाज एवं संगठन के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया, वहीं विप्र समाज के लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की थी। घड़ी चौक पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

thetarget365

Recent Posts

Assam Election 2026 : भाजपा ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट और किसका कटा पत्ता

Assam Election 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब अपने चरम पर पहुंच…

32 minutes ago

Balrampur Corruption: बलरामपुर में पीएम आवास और मनरेगा में लाखों का गबन, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक गिरफ्तार

Balrampur Corruption: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से भ्रष्टाचार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…

37 minutes ago

Kerala ADR Report: केरल ADR रिपोर्ट का खुलासा, 70% विधायकों पर आपराधिक केस, आधे से ज्यादा माननीय निकले करोड़पति

Kerala ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और केरल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई अचानक गिरावट, क्या अब खरीदने का है सही समय?

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए 19 मार्च 2026 की सुबह बड़ी…

2 hours ago

This website uses cookies.