अंबिकापुर (thetarget365)। चाचा-चाची के यहां जाने निकले दर्रीपारा अंबिकापुर निवासी एक युवक कथित रूप से मवेशी से टकरा गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के ससुराल पक्ष पर स्वजनों ने संदेह जताया है।
पुलिस ने बताया मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोहल्ले का विशाल सोनी आ. उमेश सोनी 25 वर्ष, 31 जुलाई को देर शाम घर में बताया कि उसको चाचा-चाची बुलाए और वह बिश्रामपुर जा रहा है। इसके बाद वह बुलेट से बिश्रामपुर जाने के लिए अकेले निकला था। रात लगभग 8.30 बजे शिवप्रसाद नामक युवक ने अपने दोस्त अमित सोनी को फोन करके बताया कि सिलफिली में हनुमान मंदिर के पास विशाल की टक्कर मवेशी से हो गई है और उसकी स्थिति गंभीर है। उसने महतारी 102 एक्सप्रेस से घायल अवस्था में उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाने की जानकारी दी थी। जिस समय युवक को अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में लाया गया, वह अचेत अवस्था में था। कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को मच्र्युरी में रखवा दिया था। इधर अमित सोनी से विशाल के मवेशी से टकराकर घायल होने की जानकारी मिलने पर उसके स्वजन अस्पताल पहुंच गए थे। गुरूवार को इनकी उपस्थिति में शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के स्वजन ने युवक की मौत को उसके ससुराल वालों पर संदेह जताया है। बहरहाल पुलिस ने मृतक के स्वजन का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.