Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026 : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 22 मिनट धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और सोम प्रदोष व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज असंभव सा लगने वाले किसी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर से संबंधित किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आपको अपने किसी भी काम को टालने से बचना चाहिए ,समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक अनुस्थान में शामिल होने का सुअवसर मिल सकता है। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। मार्केटिंग की जॉब करने वाले लोगों आज अपना टारगेट पूरा करने में आसानी होगी।
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने से आपको थकान लगेगी फिर भी आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा कठिन प्रयास करेंगे, काम उतना ही आसान और बेहतर ढंग से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। आपको अपने खर्चो पर कंट्रोल रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में समस्याएं आ सकता है।
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सजावट के सामान की खरीदारी करेंगे। आज आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे।
कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। फिजिक्स के स्टूडेंट्स के लिए दिन नए अचीववमेंटस से भरा रहेगा। बहुत दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याओं को आज सुलझाने का प्रयास करेंगे।
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सालों से रुके हुए पैसे वापस दिलाने मे कुछ इष्ट मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके कर्मठशीलता की तारीफ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, उनको नया कामर्सियल प्रोजेक्ट पर काम करने कों मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आओ जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है, जिसकी आपको हेल्प करने का अवसर मिलेगा। आज ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान करेंगे। आज आपका नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये बहुत फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दांपत्य संबंध में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपको किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, जिससे आपको लाभ भी होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
आज का दिन आपके लिये सामान्य रहने वाला है। आज किसी खास रिश्तेदार की मदद से आपका रुक हुआ काम समय पर पूरा ही जाएगा। आज आपके प्रति शत्रु भाव रखने वालों व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी कार्य को करते समय मन एकाग्र रखेंगे तो काम आसानी से व बिना किसी व्यवधान के पूरा हो जायेगा। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जल्दबाजी में किए गए पूंजी निवेश से आपको थोड़ी बहुत टेंशन हो सकती है। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। समस्याओं के लिए दूसरों लोगों को जिम्मेदार मानने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। अपने व्यक्तित्व में कुछ बहुत जरूरी सुधार लाने का प्रयास करेंगे। करियर संबंधी लिए गए रिस्क आपकी तकलीफ का कारण हो सकते है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आज आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है, इससे आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अनुभवी लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो जायेगा। खुद के लिए बनाया हुआ नजरिया सुधारने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको ही परेशानी उठानी पड़ेगी।
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी साथ ही थोड़ा बहुत तनाव भी रह सकता है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत की सामान को खरीदने मार्किट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी।
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा और मेडिटेशन को रुटीन मे अपनाएंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी।
Read more: Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.