Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 18 January 2026: आज माघ मास की अमावस्या तिथि यानि मौनी अमावस्या वाले दिन चंद्रमा धनु राशि में हैं, जिसके कारण मिथुन और कर्क राशियों की पूरे दिन बल्ले-बल्ले रहेगी. पूरा दिन खुशियों भरा रहेगा और करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ देखने को मिलेगा, लेकिन यदि बात करें मेष, वृभभ और सिंह जैसी राशियों की तो आज इन्हें कामकाज से लेकर बात-व्यवहार तक में खूब सावधानी बरतनी होगी. आज आप किन बातों का ध्यान रखकर अपने दिन को शुभ और लाभप्रद बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 18 जनवरी 2026, रविवार का पूरा राशिफल.
18 जनवरी, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज मन व्याकुल रहेगा और शरीर में आलस्य छाया रहेगा. स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम हो सकता है. काम में सफलता देर से मिलेगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें. दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा. आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से पूरा कर सकेंगे. व्यापार या जॉब के सिलसिले में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो सकता है. प्रेम जीवन में असंतुष्टि छायी रहेगी. दोपहर के बाद कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है.
18 जनवरी, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. सरकार विरोधी काम और एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. मन में किसी बात की चिंता रह सकती है. दूसरों के साथ बातचीत करने में विशेष ध्यान रखें. व्यापार में किसी तरह की मुश्किल हो सकती है. भाग्य का साथ कम ही मिलेगा. अधिकारी से विवाद ना करें. नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में कोई दिक्कत हो सकती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी.
18 जनवरी, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं. मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र पहनने में आपकी रुचि रहेगी. प्रेम जीवन में आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा. अपने प्रिय के साथ समय गुजारने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे. दोपहर के बाद आप कुछ अधिक ही इमोशनल बने रहेंगे. इससे मन की व्यथा और बढ़ सकती है. खर्च में वृद्धि होगी. हालांकि आय-व्यय में बैलेंस बना रहेगा. अनैतिक तथा नेगेटिव काम से आज दूर रहें. प्रभु की भक्ति और ध्यान से मन को शांति मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कमजोर है.
War Criminals: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे भीषण संघर्ष की गूंज अब…
Mojtaba Khamenei Russia : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने…
Assam Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को देश के पाँच राज्यों में विधानसभा…
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य का…
Chennai Cylinder Blast: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर से एक हृदयविदारक घटना…
Iran Israel War 2026: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सोशल…
This website uses cookies.