Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (19 April 2026) : आज 19 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस कारण कुछ लोग आज के दिन अक्षय तृतीया की खरीदारी भी कर सकते हैं। सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा। योग आयुष्मान शाम 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। करण कौलव सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा, जो शाम 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण शुरू हो जाएगा।
ग्रहों की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक चंद्रमा मेष राशि में शुक्र और सूर्य के साथ रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा वृषभ राशि में चले जाएंगे। वहीं, करीब दोपहर 3 बजे तक शुक्र भी मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृषभ राशि में चले जाएंगे। गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
सिंह में केतु और कुंभ में राहु विरामान रहेंगे। मीन में बुध, मंगल और शनि विराजमान रहेंगे। आज श्री सूक्त का पाठ करें, स्वर्ण खरीदना शुभ रहेगा और दान-पुण्य अवश्य करें। रविवार का दिन सूर्य उपासना के लिए श्रेष्ठ है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, गायत्री मंत्र का जप करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।]
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चंद्रमा द्वितीय भाव में आकर धन से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा। गुरु तृतीय भाव में रहकर साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे। शनि और मंगल बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है लेकिन साथ ही कुछ जरूरी काम भी पूरे होंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट को लेकर मन में चिंता रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, मेहनत का फल मिलेगा। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी लेकिन ज्यादा इमोशनल होने से बचें।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत – 75%
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा आपकी ही राशि में आकर मन को स्थिर और सकारात्मक बनाएगा। शनि और मंगल एकादश भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। गुरु द्वितीय भाव में धन को मजबूत करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, खासकर आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।
आज का उपाय – भगवान गणेश जी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा।
भाग्य प्रतिशत – 65%
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में जाकर लाभ के योग बनाएंगे। सूर्य और शनि दशम भाव में हैं, जिससे करियर में स्थिरता और सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है, रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। जॉब में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन ज्यादा भावुक होने से बचें।
आज का उपाय – उड़द का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत – 75%
चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर और कामकाज को प्राथमिकता देगा। गुरु व्यय भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में मेहनत का फल मिलने लगेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए विश्वास बनाए रखें।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत – 75%
सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे। दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा दशम भाव में आकर करियर को गति देगा। नौकरी में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय दें।
आज का उपाय – सात अन्न व तिल का दान करें और भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग – सफेद व पीला।
भाग्य प्रतिशत – 65%
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा नवम भाव में आकर भाग्य को मजबूत करेगा। शनि, मंगल और बुध सप्तम भाव में हैं, जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। आप अपने संवाद से लोगों को प्रभावित करेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत – 85%
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य और शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन कागजी कार्यों में लापरवाही न करें। परिवार के साथ यात्रा का योग है।
आज का उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें और श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत – 85%
पंचम शनि और मंगल तथा सूर्य-शुक्र का प्रभाव करियर में उन्नति देगा। दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में आकर साहस बढ़ाएगा। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। पुराने तनाव खत्म होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें और मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
भाग्य प्रतिशत – 80%
गुरु सप्तम भाव में रहकर सहयोग दिलाएंगे। दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा षष्ठम भाव में आकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जॉब और बिजनेस में लाभ रहेगा लेकिन विवाद से बचें। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल।
भाग्य प्रतिशत – 70%
दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में आकर क्रिएटिविटी बढ़ाएगा। गुरु षष्ठम और शनि-मंगल तृतीय भाव में हैं, जिससे मेहनत का फल मिलेगा। जॉब में बदलाव का विचार आएगा। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें और तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग – नीला व सफेद।
भाग्य प्रतिशत – 65%
शनि, मंगल और बुध द्वितीय भाव में हैं और दोपहर 12 बजकर 31 मिनट के बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में आएंगे। जॉब में काम का दबाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय – विष्णु मंदिर जाकर अन्न दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत – 75%
गुरु चतुर्थ भाव में और शनि, मंगल व बुध आपकी ही राशि में हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। जॉब में आपकी कार्यशैली सुधरेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – सूर्योपासना करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला व सफेद।
भाग्य प्रतिशत – 80%
Read More : SRH vs CSK : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से चटाई धूल, रोमांचक जीत
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनावी…
This website uses cookies.