Thetarget365

नेपाल के सस्ते होटलों में रुकता था अभिषेक पांडेय, 03 दिन की मिली रिमांड

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के राजमिस्त्री संदीप लकड़ा के अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय नेपाल भाग गया था। एक लाख रुपये लेकर भागा अभिषेक अपनी पहचान छिपाने हर उपाय कर रहा था। कम दाम वाले होटलों में फर्जी नाम और पता बताकर रुकने वाला अभिषेक आखिरकार टूट गया। अंबिकापुर आकर न्यायालय के समक्ष समर्पण के प्रयास में वह पकड़ा गया। उसे 03 दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय ने सहयोगियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से घटना कारित की थी। घटना के तीन महीने तक वह पुलिस को भी गुमराह करने में सफल हो गया था। उसे लग गया था कि अपहरण व हत्या का यह मामला शव के साथ ही दफन हो जाएगा लेकिन जब पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी मिल गई। उसके सहयोगी गिरफ्तार हो गए तो उसे पकड़ में आने का भय सताने लगा। वह सरगुजा छोड़कर फरार हो गया था। स्वजन, परिचितों के साथ ही उसके हर संपर्क सूत्र पर पुलिस की निगरानी तथा धीरे-धीरे रकम भी समाप्त हो जाने के कारण वह खुद सामने आ गया।

भाग गया था नेपाल
पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है। आरोपी के अनुसार जब वह सरगुजा छोड़कर भागा तो कुछ दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा। सुरक्षित ठिकाना मान कर वह नेपाल भाग गया। बड़े होटलों में रुकने से रकम जल्दी समाप्त हो जाने की संभावना पर वह ऐसे होटलों में रुकता था जिसका किराया कम था। यहां भी वह फर्जी नाम व पते से रुका करता था। एक होटल में भी वह ज्यादा दिनों तक नहीं रुका।
बात करने VPN का करता था उपयोग

आरोपी अभिषेक पांडेय पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए हर उपाय करता था। वह VPN का उपयोग करता था। VPN को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के नाम से जाना जाता है। इस तकनीक में आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता नहीं चल पाता। इस तकनीक का उपयोग करने पर किसी भी व्यक्ति को ट्रेस नहीं किया जा सकता। सरगुजा पुलिस उसके आईपी एड्रेस के माध्यम से लोकेशन तलाश रही थी लेकिन VPN का उपयोग करने के कारण ही अभिषेक का पता नहीं चल पा रहा था।

भय पैदा करने किया था अपहरण, पिटाई से हुई थी मौत

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार अभिषेक पांडेय अपने कर्मचारियों पर भय का माहौल बनाकर रखना चाहता था। सामानों की कथित रूप से चोरी होने पर उसने संदीप लकड़ा को जिम्मेदार ठहराया। दूसरे कर्मचारी दहशत में रहें इसलिए उसने सहयोगियों के साथ मिलकर संदीप का अपहरण कर लिया। पिटाई कर उसे गोदाम में बन्द कर रख दिया था। अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। तब साक्ष्य छिपाने शव को दफना उसके ऊपर पानी टँकी का निर्माण किया गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक पांडेय ने घटना और फरारी को लेकर कई जानकारी दी है। पुलिस से बचने के लिए वह नेपाल भाग गया था। वह ऐसी तकनीक का उपयोग करता था जिससे उसका लोकेशन ट्रेस न हो सके। उसे रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
योगेश पटेल
पुलिस अधीक्षक सरगुजा
पढ़ें संबंधित खबरें..
thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

5 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

5 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

6 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

6 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

8 hours ago

This website uses cookies.