कोलकाता में हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में अभाविप ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

प्रतापपुर @thetarget365 कुछ दिनों पूर्व कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जुनियर महिला डाक्टर के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय इकाई के आव्हान पर शनिवार को पूरे प्रदेश भर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले फूंके गए।

इसी क्रम में सूरजपुर जिला अंतर्गत अभाविप प्रतापपुर इकाई ने भी कालेज चौक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सूरजपुर जिले के अभाविप संयोजक प्रदीप यादव ने कहा कि जिस प्रकार से कोलकाता में बेखौफ दरिंदों ने एक जुनियर महिला डाक्टर के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया उससे साबित होता है कि पश्चिम बंगाल में कानून का नहीं बल्कि अराजक तत्वों का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े ही शर्म का विषय है कि एक महिला के साथ ज्यादती करने वाले दोषियों को एक महिला मुख्यमंत्री संरक्षण देने का कार्य कर रही हैं। वहीं अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला डाक्टर के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या करने वाले अपराधियों को फांसी देने के साथ ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

3 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

3 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

3 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

3 hours ago

This website uses cookies.