ABVP Protest : अंबिकापुर शहर में निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती फीस को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश अब सड़कों पर खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घंटों धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निजी स्कूलों पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ABVP के प्रदेश विस्तार सह संयोजक मयंक शुक्ला और जिला महामंत्री रोनी मिश्रा ने कहा कि अंबिकापुर के कई निजी स्कूल नियमों को दरकिनार कर पालकों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को मजबूर कर रहा है कि वे किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म केवल स्कूल द्वारा तय की गई चुनिंदा दुकानों से ही खरीदें, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
छात्र नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कारण और निर्धारित नियमों के विपरीत स्कूलों द्वारा लगातार फीस में वृद्धि की जा रही है। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने ABVP की मांगों को सकारात्मक बताते हुए आश्वासन दिया कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर पहले भी कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों की फीस संरचना की जांच, अनिवार्य खरीदारी की व्यवस्था पर रोक और दोषी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…
This website uses cookies.