ABVP ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

ABVP news: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सूरजपुर की प्रतापपुर इकाई के कार्यकताओं ने शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में व्याप्त समस्याओं एवं छात्रों को हो रही असुविधा के संबंध में छह सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है।

ads

ज्ञापन में छह सूत्रीय मांगों का क्रमानुसार उल्लेख किया गया है। जिसमें पहली मांग- कालिदास महाविद्यालय में यूजी पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ग्रामीण वनांचल व जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क दो हजार 18 रुपए और दो हजार आठ सौ रुपए में कमी लाने की है। दूसरी मांग- छात्रों को आनलाइन शुल्क जमा करने में कोई परेशानी न हो और उन्हें लंबी कतार में न लगना पड़े इसके लिए सभी प्रकार के प्रवेश संबंधी शुल्क आनलाइन करने।

Adst

तीसरी मांग- प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय में जनभागीदारी शिक्षकों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और हर वर्ष नवीन नियुक्ति भी की जाती है परन्तु सहायक कम्प्यूटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर अभी तक नवीन नियुक्त का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जिससे योग्य अभ्यर्थी महाविद्यालय में नहीं आ पा रहे हैं। इस वर्ष भी यह नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है।

नोटिफिकेशन तत्काल निकला जाना चाहिए। चौथी मांग- एबीसी आईडी में सरनेम और जन्मतिथि में गड़बड़ी होने पर छात्रों द्वारा चॉइस सेंटर के माध्यम से आधार कार्ड अपडेड की पावती महाविद्यालय में प्रस्तुत करने पर प्रवेश प्रक्रिया में मान्यता दी जानी चाहिए। पांचवीं मांग- सभी छात्रों के लिए पेयजल की समस्या महाविद्यालय में निरन्तर बनी रहती है। जिससे उन्हें पानी पीने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने महाविद्यालय में खराब पड़े वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत हो या न‌ए वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए। छठवीं मांग- पिछले सत्र में गेस्ट शिक्षकों में नियुक्त पीटीआई के शिक्षक द्वारा राज्यकीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग खेल समूहों के छात्रों को खेलों के माध्यम से शिक्षा का स्तर बढ़ाने में सहायता प्रदान की ग‌ई थी। इसलिए इस सत्र में भी उन्हें पीटीआई के पद पर यथावत रखा जाए।

ज्ञापन में अभाविप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि महाविद्यालय में छात्रों को हो रही समस्याओं का समाधान सात दिवस के भीतर नहीं किया जाता है तो अभाविप द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में अभाविप के कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रतापपुर नगर मंत्री रिंकु नाविक, कैंपस अध्यक्ष बरत लाल, नारायण पैकरा, राज यादव, नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, कौशल्या, मीना, अनुराधा सिंह, रीना दास, सुचिता, लक्ष्मी, निर्मला, कविता, शैलेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, संत कुमार, सोनसाय, श्यामलाल, अजीत, देवकुमार, मुरारी लाल, विकास पैकरा, संतोष सिंह व अन्य अभाविप कार्यकर्ता शामिल रहे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.