Balod ACB Raid: बालोद CMHO कार्यालय में ACB का छापा, रिश्वतखोरी में दो कर्मचारी गिरफ्तार

Balod ACB Raid: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, बालोद के दो सहायक ग्रेड-2 बाबूओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने दोनों आरोपियों के पास से ₹30,000 नकद बरामद किए हैं।

ads

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर (दोनों सहायक ग्रेड-2) के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही विभाग के एक वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ads

डिमोशन के बाद पदस्थापना का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वाहन ड्राइवर मुकेश कुमार यादव को कुछ समय पहले डिमोशन करके चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में भेज दिया गया था। मुकेश यादव ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की, जहाँ से उन्हें स्टे ऑर्डर मिल गया।

कोर्ट के आदेश के बाद जब वह दोबारा वाहन चालक के पद पर पदस्थापना के बाद CMHO कार्यालय में अपनी सर्विस बुक सत्यापित कराने और एरियर निकालने के लिए पहुंचे, तब दोनों बाबूओं ने उनसे कुल ₹50,000 रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता मुकेश यादव ने बताया कि वह पहले ही ₹20,000 एडवांस के तौर पर दे चुके थे।

एसीबी की सफल ट्रैप कार्रवाई

जब दोनों बाबू लगातार बाकी बचे पैसों के लिए मुकेश कुमार यादव पर दबाव बनाने लगे, तो उन्होंने परेशान होकर एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद, डीएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में एसीबी की स्पेशल टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे CMHO कार्यालय बालोद में जाल बिछाया (ट्रैप कार्रवाई)।

एसीबी की टीम ने दोनों सहायक ग्रेड-2 बाबूओं युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Read More: Bihar Election 2025: चिराग पासवान का बड़ा कदम, LJP (R) ने सभी 29 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.