Basdei Police action : धोखाधड़ी कर लाखों रुपए को अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले आरोपी को बसदेई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर सूरजपुर ने जिले के सभी थाना चौकियों के प्रभारियों को लंबित स्थिति में पड़े प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटान करने निर्देशित कर रखा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस चौकी बसदेई थाना सूरजपुर ने लाखों की धोखाधड़ी मामले में दर्ज किए गए अपराध क्रमांक 363/25 धारा 318(2) BNS में कार्रवाई कर आरोपी का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी अब्दुल हकीम के भारतीय स्टेट बैंक शाखा भैयाथान में मौजूद अकाउंट से आरोपी द्वारा फोन पे के माध्यम प्रार्थी की जानकारी के बगैर धोखाधड़ी व छलपूर्वक तरीके से 6 लाख 43 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे। धोखाधड़ी करने के बाद आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। नवपदस्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल व उनकी टीम द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पतासाजी के दौरान मंगलवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई। पूछताछ करने पर उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद राजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।
इस कार्रवाई में नवपदस्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पांडेय, महेंद्र कुमार सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल व प्रेम सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
Read More : Deepak Baij statement : दीपक बैज का भाजपा पर हमला: “भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे नड्डा?”
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
Surguja Khelo India : छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर…
Pollution Crackdown: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण…
CG Higher Education: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों के लिए एक राहत…
This website uses cookies.