अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम लगातार एक्शन मोड में है। उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के दिशानिर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
होली त्यौहार पर अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को गस्त के दौरान लखनपुर बस स्टैंड पास मुखबिर से सूचना मिली की कोसगा निवासी श्याम सुंदर मिश्रा अपनी प्लैटिना बाइक सीजी 15 ईए 1681 से भारी मात्रा में गांजा लेकर होली में बेचने के लिए अपने घर कोसगा आ रहा है। सूचना पर आबकारी उड़नदस्ता टीम बेलदगी कोसगा मार्ग पर नाकेबंदी कर श्याम सुंदर मिश्रा की प्लैटिना बाइक को पकड़ने में सफल रही। मौके पर उसकी बाइक में रखे झोले से 3 किलोग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
Ambikapur Central Jail : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने…
Janjgir Champa Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
Bilaspur Deer Poaching : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…
Bhilai Suicide Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले भिलाई शहर में…
Korba Murder Case : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के साथ हुई…
TMC Attack on BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को 'आरोपपत्र युद्ध' छिड़…
This website uses cookies.