Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा में सड़क पर भारी वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर अभियान चलाकर थाना गांधीनगर, कोतवाली, मणिपुर व उदयपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। 24 घंटे के अंदर चारों थाना अंतर्गत 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अंबिकापुर थाना कोतवाली अंतर्गत रिंग रोड महामाया पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर भारी वाहन खड़ा किए जाने के के मामले में चालक दीपक, रिंग रोड महामाया पेट्रोल पम्प के पास खड़े भारी वाहन के मामले में चालक रत्नेश मौर्य के खिलाफ धारा 283 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा रिंग रोड नमनाकला कार्मेल स्कूल के पास खड़े भारी वाहन के सम्बन्ध में आरोपी बबलू अंसारी व दूसरे मामले में रविशंकर के विरूद्ध धारा 283 के तहत अपराध दर्ज आरोपी वाहन
चालक एवं वाहन का पता तलाश की जा रही है। इसी प्रकार थाना मणिपुर पुलिस द्वारा गहिरा गुरु आश्रम के पास रिंग रोड में खड़े भारी वाहन के चालक विनय कुमार यादव व दूसरे मामले में दिनेश यादव, तीसरे प्रकरण में वाहन चालक सैयद मोहम्मद, चौथे प्रकरण में वासुदेवन के खिलाफ धारा 283 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं उदयपुर पुलिस द्वारा रामगढ़ ढाबा बिशुनपुर में एनएच पर खड़े भारी वाहन के चालक संतोष सिंह, दूसरे प्रकरण में राकेश पासवान, तीसरे प्रकरण में तारकेश्वर महतो व चौथे प्रकरण में अवध पासवान के खिलाफ धारा 283 के तहत अपराध दर्ज कर वाहनों का भी जब्त किया गया है।
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…
This website uses cookies.