Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा एक बड़ी पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों एवं शिक्षण संस्थाओं के आसपास यातायात पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए नाबालिग वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है।
अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ रोड स्थित एक शिक्षण संस्था के बाहर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे नाबालिग दोपहिया चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बेतरतीब ढंग से खड़े 40 दोपहिया वाहनों पर कुल 40,000 रुपये का चालान काटा गया।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया गया कि वे परिसर के बाहर और आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों की पार्किंग न होने दें। नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन लाने से रोकने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय और आरक्षक दिनेश आयाम की उपस्थिति में अभियान को अंजाम दिया गया।
सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी सभी शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निरंतर जारी रहेगा।
Read More : Kylian Mbappe : अस्पताल में भर्ती किलियन एम्बाप्पे, रियल स्टार को क्या हुआ?
Tamil Nadu Elections : दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के सबसे चर्चित और युवा…
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रहा अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक…
Rahul Gandhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…
Silvasa Accident : केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक केंद्र सिलवासा में…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का नाम एक ऐसी…
Chandrapur Murder : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने…
This website uses cookies.