Adam Zampa : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। मकाय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जम्पा ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट झटके। इसी के साथ वह घर पर 50 वनडे विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 277 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया, जहां एडम जम्पा के अलावा नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट और मार्नश लाबुशेन ने भी 2-2 विकेट झटके।
एडम जम्पा ने जैसे ही इस मैच में अपना पहला विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 50 वनडे विकेट पूरे कर लिए। अब वह उस विशेष क्लब का हिस्सा बन गए हैं जिसमें पहले से शेन वॉर्न, पीटर टेलर और ब्रैड हॉग जैसे दिग्गज स्पिनर शामिल हैं।
शेन वॉर्न 136
पीटर टेलर 77
ब्रैड हॉग 57
एडम जम्पा 52
एडम जम्पा ने अब तक 113 वनडे मैचों में 28.60 की औसत से 191 विकेट लिए हैं। वहीं अगर घर पर प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 31 वनडे मैचों में 27.65 की औसत और 5.38 के इकोनॉमी रेट से 52 विकेट अपने नाम किए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पिचें पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में एक स्पिनर का घर पर लगातार विकेट लेना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। जम्पा की यह उपलब्धि बताती है कि उन्होंने अपने स्पिन कौशल से ऑस्ट्रेलिया की सीमिंग पिचों पर भी खुद को साबित किया है। एडम जम्पा की यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। वह न केवल टीम के भरोसेमंद गेंदबाज हैं, बल्कि अब रिकॉर्ड बुक में भी अपनी जगह बना चुके हैं। आने वाले मैचों में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.