Oplus_0
उदयपुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत साल्ही में संचालित अदानी विद्या मंदिर के एक शिक्षक द्वारा कक्षा चौथी के दो छात्रों के साथ दो दिन पूर्व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित छात्र के परिजन से मिली जानकारी अनुसार अदानी विद्या मंदिर साल्ही के शिक्षक दीपक सिंह ने कक्षा चौथी के 2 छात्रों के साथ दो दिनों पूर्व मारपीट किया था। शिक्षक द्वारा पहले एक छात्र के पैर में अपने पहने हुये जूता से मारा गया, फिर दोनों छात्रों के सिर आपस में टकरा दिये। इतना ही नहीं शिक्षक ने छात्रों को धमकाते हुये कहा मारपीट की बात अगर घर में बताई तो विद्यालय से नाम काट दिया जाएगा और दोनों छात्रों का भविष्य खराब करने की धमकी भी दी गई।
घटना की जानकारी परिजनों को लगने पर उन्होने विद्यालय के प्राचार्य से इसकी शिकायत की। प्राचार्य आशीष पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुये शिक्षक को निलंबित करने का नोटिस जारी करते हुये विद्यालय में आने पर पाबंदी लगा दी। फिर दूसरे दिन जांच कराकर शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है।
अदानी विद्या मंदिर के प्राचार्य आशीष पाण्डेय से बात करने पर उन्होने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये पहले निलंबित किया गया। फिर जांच कराकर आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया गया है।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने बताया कि अदानी विद्या मंदिर में छात्रों से मारपीट की घटना का जांच कराया गया सूचना सही पायी गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
Iran Blacklist : मध्य-पूर्व में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ ले चुका है। खाड़ी…
US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…
PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…
African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…
Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…
This website uses cookies.