रायपुर में इलाज करा रहे एडिशनल एसपी निमेश कुमार बरैया का निधन

बलरामपुर-रामानुजगंज (thetarget365)। जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी निमेश कुमार बरैया का बीती रात बुधवार को इलाज के दौरान रायपुर में निधन हो गया है। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित उन्हे जानने वालो के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। एडिशनल एसपी बरैया मूलतः राजनांदगांव जिले के निवासी थे।

बलरामपुर के एडिशनल एसपी निमेश बरैया को करीब एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। बलरामपुर के जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। बाद में उन्हें पीलिया हो गया था। निमेश बरैया के पार्थिव शरीर को सुबह रायपुर से गृहग्राम राजनांदगांव ले जाया गया है।

राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी निमेश कुमार बरैया ने लगभग 6 माह तक एडिशनल एसपी के पद पर अपनी सेवाएं जिला में दी। राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी बरैया का एमसीबी जिले से स्थानांतरण कर बलरामपुर जिले में पदस्थापना की गई थी।

कम समय में लोगों के दिलों में बनाई थी जगह

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एडिशनल एसपी निमेश बरैया के रूप कम समय कार्य करने के बाद भी उनके व्यवहार कुशलता एवं कार्यशैली के कारण पुलिस महकमा के साथ-साथ पूरे जिले में उनकी लोकप्रियता थी। कम समय में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई थी।

thetarget365

Recent Posts

US Iran Warning : ‘अगर डील नहीं की तो और तेज होगा हमला’, ईरान को अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी

US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…

2 hours ago

PBKS vs GT : कूपर कोनोली के धमाकेदार डेब्यू से पंजाब की जीत, गुजरात टाइटंस को मिली रोमांचक हार

PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…

2 hours ago

African Swine Fever : सूअरों की जान बचाने छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा धमाका, पहली बार शुरू हुआ यह काम

African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…

2 hours ago

IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने फेंका लीग इतिहास का सबसे लंबा ओवर, बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

2 hours ago

Korba Ghar Wapsi : कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कार, 583 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म

Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…

4 hours ago

This website uses cookies.