Adil Mujammil Meeting
Adil Mujammil Meeting: दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। इस आतंकी हमले में जिन मुख्य आरोपियों का नाम सामने आया है, वे सभी एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। इन आरोपियों में ब्लास्ट वाली कार में बैठे डॉ. उमर, फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ. मुज़म्मिल और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल शामिल हैं। सभी को जोड़ने वाली प्रमुख कड़ी मुफ्ती इरफान अहमद हैं। यही वह शख्स है जिसने इन डॉक्टरों को आतंकवाद की ओर प्रेरित किया।
मुफ्ती इरफान अहमद इस समय NIA की हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उनके कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनसे आतंकी नेटवर्क के रहस्य परत-दर-परत उजागर हो रहे हैं। इरफान ने बताया कि कैसे वह सामान्य लोगों का मानसिक ब्रेन वॉश कर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करता था।
इरफान अहमद 28 साल के हैं और श्रीनगर के नौगाम स्थित मस्जिद अली में इमाम के तौर पर कार्यरत हैं। वह देवबंदी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने 2007 में श्रीनगर के दारुल उलूम बिलाल्या में दीनी तालीम शुरू की और 2009-2016 तक पिंजूरा शोपियां में मुफ्ती अयूब से पढ़ाई की। इसके बाद 2017-2018 में यूपी के मदरसा बहारुल उलूम देवबंद में पढ़ाई की और 2019-2020 में दारुल उलूम कासिमिया, लाल बाजार, श्रीनगर से मुफ्ती का कोर्स पूरा किया।
इरफान ने खुलासा किया कि उनकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हाफिज मुज़म्मिल से हुई, जो बाद में अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद (AGuH) में शामिल हुआ और 2021 में एनकाउंटर में मारा गया। हाफिज ने 2021 में इरफान को AGuH कमांडरों के बारे में जानकारी दी और इरफान इस संगठन में शामिल होने में रुचि दिखाने लगे।
करीब एक महीने बाद, डॉक्टर मुज़म्मिल ने इरफान से संपर्क किया और खुद को हाफिज मुज़म्मिल का साथी बताया। उन्होंने टेलीग्राम के जरिए हाशिम नामक AGuH कमांडर से संवाद स्थापित किया।
इरफान ने हाशिम के निर्देश पर शोपियां में ज़मीर अहमद से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने तीन आतंकियों – आदिल, उमर और एक अज्ञात व्यक्ति – को शोपियां तक पहुंचाया। 2022 में डॉक्टर मुज़म्मिल ने उन्हें डॉक्टर आदिल और डॉक्टर उमर से मिलवाया। ये सभी स्थानीय कश्मीरी आतंकी संगठन को मजबूत करना चाहते थे।
इरफान ने बताया कि मस्जिद अली में उन्होंने मुश्ताक और आरिफ निसार डार को पिस्टल दी, जो बाद में गिरफ्तार हुए। 2023 में हाशिम के आदेश पर उन्होंने सीमेंट ब्रिज, नूरबाग, और बंड रोड से शॉट-गन और पिस्टल उठाई और ज़मीर मिटलाशी और अज्ञात लोगों को सौंपी। अक्टूबर और नवंबर 2023 में डॉक्टर आदिल और डॉक्टर उमर ने AK-47 हथियार इरफान के पास छोड़े।अगस्त 2023 में इरफान ने हाशिम से उसकी पहचान बताने का दबाव डाला, लेकिन हाशिम ने केवल टेलीग्राम के जरिए ही संपर्क बनाए रखा और अपनी पहचान छुपाई।
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र का तीसरा…
Naxal-Free India: लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…
WI-W vs AUS-W: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…
Vizag Shraddha-Style Murder: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…
This website uses cookies.