आदित्येश्वर सरगुजा क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष मनोनीत, संघ का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा क्रिकेट संघ द्वारा आदित्येश्वर शरण सिंह देव को संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी घोषणा सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनित विशाल जायसवाल ने रविवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की।

गौरतलब है कि संघ के पूर्व अध्यक्ष सोमेन्द्र प्रताप सिंह के निधन के बाद से यह पद खाली था और वे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सोमेन्द्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मनोनित अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि संघ ने सरगुजा के क्रिकेट के लिये कुछ करने का मौका दिया है इसके लिये सभी को धन्यवाद। कार्यक्रम में मौजूद खिलाडियों से कहा कि आप अपनी परफॉरमेंश पर फोकस करें और जितना हो सकेगा उतना सभी की मदद करेंगें। साथ ही सिंहदेव ने अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर संघ के सभी सदस्यों और पूर्व खिलाडियों को उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में मौजूद वूमेन्स क्रिकेट खिलाडियों को भी अच्छी प्रेक्टिस कर नाम रौशन करने कहा। कार्यक्रम के दौरान सरगुजा क्रिकेट संघ की ओर से वर्ष 2023-24 में अन्डर 19 की टीम प्लेट ग्रुप में विजेता रही थी। जिन्हें ट्रॉफी प्रदान किया गया साथ ही प्रतिभागियों को उनके अच्छे खेल को लेकर प्रमाणपत्र भी दिया गया। साथ ही बेस्ट परफारमेंस आफ द इयर (सोमेन्द्र प्रताप सिंह ट्रॉफी) का खिताब रणजी प्लेयर आशुतोष सिंह को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्तिक शर्मा को सबसे ज्यादा बोर्ड ट्रॉफी मैचेस खेलने के लिये भी ट्रॉफी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सचिव विनित विशाल जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि सरगुजा क्रिकेट संघ के लिये एक अलग ग्राउड की व्यवस्था, अच्छे कोच एवं छत्तीसगढ क्रिकेट संघ के किसी भी फारमेट में हमारे दो सिलेक्टरों की नियुक्ति के लिये अध्यक्ष प्रयास करेंगें। जिससे सरगुजा जिले में अपार प्रतिभा है उसके साथ न्याय हो सकेगा। संघ के द्वारा बेस्ट प्लेयर इन डिफरेंस कैटैगरी में अन्डर 14 के त्रयम्बकेष्वर सिंह को बेस्ट बैट्समैन, रूद्व प्रताप सिंह को बेस्ट बालर का प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दिया गया, वहीं अन्डर 16 में बेस्ट बैट्समैन युवराज नेताम, बेस्ट बालर आदर्श पांडेय को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी दिया गया। साथ ही अन्डर 19 के बेस्ट बैट्समैन दिव्यांशु जायसवाल, बेस्ट बालर अर्श साथ ही सिनियर डिविजन में बेस्ट बैट्समैन आशुतोष सिंह बेस्ट, बालर आयुष सिंह को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दिया गया। वहीं अचीवमेंट प्लेयर के रूप में आशुतोष सिंह, उर्मीला हरीना, मृगांक साहू को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दिया गया। अन्डर 19 के वीनर ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में सोम्या केशरी, राहुल प्रधान, हर्ष दुबे, कृष चोपडा, अर्श अनय, आदर्श पांडेय, आयुष सिंह, युवराज नेताम दीपीका मिंज, दीपमाला मिंज, अंषिका राज, आयुषि चतुर्वेदी को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर अजय तिर्की, अनिल सिंह मेजर, अजय अग्रवाल, शैलेश सिंह सीतापुर, डॉ विश्वजीत जायसवाल, सारंगधर सिंह, राजेश सिंह, अभय त्रिपाठी, विवेक सिंह, मधुसूदन शुक्ला, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, राकेश गुप्ता, शैलेश प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, विवेक दुबे, निजियाउद्दीन अंसारी, अलंकार तिवारी, अमित सिन्हा, प्रशांत तिवारी, नितिन तिर्की, विनायक शर्मा, राकेश सिन्हा, विकास शर्मा, जीवन यादव, ज्ञानेश्वर सिंह, विकास सिंह, दीवान सर, शोभिक दास गुप्ता सहित अन्य खिलाडी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

thetarget365

Recent Posts

Odisha Road Accident : ओडिशा के नयागढ़ में भीषण सड़क हादसा, पत्थर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस, 5 मौतें

Odisha Road Accident :  ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की खबर…

3 minutes ago

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 94.82 पहुंचा भाव, शेयर बाजार में मचा कोहराम

Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा।…

11 minutes ago

Reliance Group Loan Scam : अनिल अंबानी के करीबियों पर ED का शिकंजा: 40,000 करोड़ के घोटाले में पुनीत गर्ग पर चार्जशीट

Reliance Group Loan Scam : रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित…

14 minutes ago

Israel Strikes Iran : क्या चेरनोबिल जैसा खतरा? जानें बुशहर परमाणु हमले पर IAEA की डराने वाली रिपोर्ट

Israel Strikes Iran :  ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब दुनिया के लिए…

24 minutes ago

NHAI Summer Internship : घर बैठे सरकारी प्रोजेक्ट्स से कमाएं 40,000! जानें NHAI इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया

NHAI Summer Internship :  अगर आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या किसी अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्र…

39 minutes ago

Pakistan Earthquake : पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता, लोगों में मची दहशत

Pakistan Earthquake :  पड़ोसी देश पाकिस्तान में शनिवार की सुबह किसी सामान्य दिन जैसी नहीं…

54 minutes ago

This website uses cookies.