सूरजपुर @thetarget365 सूरजपुर जिले में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए भैयाथान मार्ग स्थित बसदेई चौक पर वर्षों से जमे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। करीब 11:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से 21 से अधिक अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदार और स्थानीय निवासी अपना सामान समेटते हुए नजर आए, जबकि कई परिवारों की आंखों में बेघर होने का दर्द साफ झलक रहा था।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम सूरजपुर, तहसीलदार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। तीन जेसीबी मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच करीब आधा दर्जन दुकानों और कई घरों को जमींदोज कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। जाम की समस्या आम हो गई थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया कि बसदेई चौक की कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में सूरजपुर जिले के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.