प्रतापपुर @thetarget365 संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा के प्रभारी उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने प्रतापपुर स्थित विदेशी मदिरा दुकान में मिलावटी शराब बेचने के मामले का खुलासा किया।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने जिला सूरजपुर की आबकारी टीम के साथ संयुक्त दबिश दी। मौके पर सुपरवाइजर अंशु सोनी, सेल्समेन उपेंद्र चंद्रवंशी और संजय कुमार तथा मल्टीपरपज वर्कर राजा पंडवार उपस्थित मिले। दुकान की जांच में 31 लीटर मिलावटी विदेशी मदिरा व्हिस्की, 11 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की और 35 अद्धी गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई।
सभी बरामद सामग्रियों को जप्त कर आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 38(क), 39(ग) और 59(क) के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनके जेल भेजे जाने की संभावना है।
प्रतापपुर विदेशी मदिरा दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, लेकिन पूर्व में हुई जांच में सफलता नहीं मिली। इस बार मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम को बड़ी कामयाबी मिली। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, जिला सूरजपुर के आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, आबकारी उड़नदस्ता टीम और जिला सूरजपुर की आबकारी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.