AFG vs PAK: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराया, ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी जीत

AFG vs PAK: यूएई ट्राई सीरीज 2025 में अफगानिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस हार के साथ पाकिस्तान को पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि अफगानिस्तान ने न केवल अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की बल्कि पाकिस्तान से पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

ads

इब्राहिम जादरान और सदिकउल्लाह अटल की शानदार साझेदारी

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। शुरुआती झटका उन्हें तब लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सदिकउल्लाह अटल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 113 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।

ads

सदिकउल्लाह अटल ने 45 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।इब्राहिम जादरान ने 45 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 65 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने प्रभावशाली गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि सैम अय्यूब को 1 सफलता मिली।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फीकी

170 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अफगानी स्पिन अटैक के सामने पाक बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। पाकिस्तान की आधी टीम 75 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी। एक समय स्कोर 111/9 था और हार तय लग रही थी।

हालांकि, अंत में हारिस रऊफ और सुफियान मुकिम ने 9वें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी कर हार के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हारिस रऊफ ने 16 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए।फखर जमां ने 25 रन (18 गेंदों में), जबकि कप्तान सलमान आगा ने 20 रन (15 गेंदों में) बनाए।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी रही दमदार

अफगान गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। फजलहक फारूकी, राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद नवी सभी ने 2-2 विकेट झटके और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कभी भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

अफगानिस्तान ने इस जीत से ट्राई सीरीज में न सिर्फ अपनी दावेदारी मजबूत की है, बल्कि पाकिस्तान को उसकी कमजोरियों का भी एहसास कराया है। शानदार बल्लेबाजी साझेदारी और संयुक्त गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर अफगान टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।

Read more  : Quetta blast : क्वेटा में बलूच नेशनल पार्टी की रैली के बाद बम धमाका, 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.