Afridi Rahul Gandhi: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद सियासी मैदान भी गर्म हो गया है। ताज़ा विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें अफरीदी राहुल गांधी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, “राहुल गांधी पाकिस्तान के डार्लिंग हैं।”
वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी कहते हैं:“राहुल गांधी बहुत पॉजिटिव माइंडसेट वाला आदमी है। वो डॉयलॉग्स के जरिए हर किसी के साथ चलना चाहता है। भारत जैसे देश में इस तरह के नेताओं की जरूरत है।”
रिजिजू ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यह भी लिखा कि “पाकिस्तानी लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं।” इसके बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रिजिजू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:“इसी शाहिद अफरीदी का उठना-बैठना भाजपा के सांसदों के साथ रहा है। दुबई में झप्पियां और दोस्ती सबने देखी है। अब अचानक अफरीदी देशद्रोही और राहुल गांधी पाकिस्तान के डार्लिंग हो गए? दोहराना होगा – इस बार बाहर बैठिए, मंत्रीजी।”
प्रियंका का इशारा उस समय की ओर था जब दुबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान शाहिद अफरीदी की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थीं।
कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें अनुराग ठाकुर और शाहिद अफरीदी एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। सुप्रिया ने लिखा: “गुलु-गुलु तुम करो, चोंचे तुम लड़ाओ, याराना तुम निभाओ और सवाल हमसे पूछोगे? शर्म करो घटिया भाजपाइयों!”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी द्वारा राहुल गांधी को पाकिस्तान के साथ जोड़ना कोई नई रणनीति नहीं है। लेकिन इस बार कांग्रेस और सहयोगी दलों ने पलटवार कर बीजेपी नेताओं और शाहिद अफरीदी की नज़दीकियों को मुद्दा बना दिया है, जिससे मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है।
एक क्रिकेटर के बयान से शुरू हुआ मामला अब सियासी मोर्चा बन चुका है। जहां एक ओर बीजेपी राहुल गांधी को पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्ष भी तस्वीरों और पुराने रिश्तों के जरिए पलटवार कर रहा है। आने वाले चुनावी मौसम में इस तरह के मुद्दे और भी गरमाने तय हैं।
Read More : US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निर्णायक वार्ता पूरी, पाकिस्तान-चीन को लगेगी मिर्ची!
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.