Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। उच्च सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गांधी स्टेडियम में हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विलास भोस्कर ने बताया कि प्रधानमंत्री आगमन में उच्च सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धारित नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य होता है। निर्धारित प्रोटोकॉल एवं उच्च सुरक्षा व्यवस्था के मानकों पर केवल गांधी स्टेडियम स्थल उचित पाए जाने पर इसका चयन किया गया है। इन्हीं नियमों के अनुरूप गांधी स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और जिले के आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 25 अप्रैल को ही जिले के खिलाड़ियों एवं आमजन की सुविधा के मद्देनजर मैदान को प्रशासन द्वारा पूर्ववत अवस्था में कर दिया जायेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री की अंबिकापुर में प्रस्तावित चुनावी रैली में उनके हेलीकॉप्टर के लिये गांधी स्टेडियम में हेलीपैड बनाने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर अपना विरोध दर्ज कराया है।
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज 15 मई 2026 दिन शुक्रवार है. कल का…
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
This website uses cookies.