अंबिकापुर (thetarget365)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भारत माता चौक खरसिया नाका का गूगल मैप में किसी ने नाम बदलकर बिस्मिलाह चौक कर दिया था, जिसे लेकर शहर के धार्मिक संस्थाओं सहित आम नागरिकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद गूगल ने वापस सुधार करते हुए उक्त चौक का नाम पुनः “खरसिया नाका भारत माता चौक” कर दिया है।
बता दें, अंबिकापुर से रायगढ़ जाने वाले मार्ग में स्थित खरसिया नाका चौक का नाम “भारत माता चौक” के नाम पर नामाकरण किया गया था। बीच चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा भी लगी थी, जिसे चौड़ीकरण के नाम पर हटाया गया था। इसके विपरीत पिछले दिनों किसी ने गूगल मैप में “भारत माता चौक” (खरसिया नाका) का नाम बदल कर “खरसिया नाका (बिस्मिल्लाह चौक)” कर दिया था। दो दिन पूर्व इस खबर को “thetarget365″ की टीम ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शहर के नागरिकों ने इस पर चिंता व्यक्त की। आईटी एक्सपर्ट्स की सलाह पर जब लगातार लोगों ने गूगल पर आपत्तियां दर्ज करानी शुरू की तो सोमवार को गूगल ने पुनः सुधार करते हुए “खरसिया नाका भारत माता चौक” का नाम यथावत कर दिया है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.